logo-image

दिल्ली-आगरा हाईवे पर 19 साल की लड़की अगवा, जांच शुरू

दिल्ली-आगरा हाईवे पर अपने रिश्तेदार के घर से लौटती 19 साल की एक लड़की का अपहरण कर लिया गया।

Updated on: 15 Oct 2017, 02:17 PM

highlights

  • दिल्ली-आगरा हाईवे पर 19 साल की लड़की अगवा
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

नई दिल्ली:

दिल्ली-आगरा हाईवे पर अपने रिश्तेदार के घर से लौटती 19 साल की एक लड़की का अपहरण कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक जुलाई में इसी लड़की का कथित रूप से शोषण किया गया था।

लड़की की मां के मुताबिक,' हम अपने रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे थे जब कार में आए कुछ आदमियों ने लड़की को ऑटो से खींच लिया। मैं उनको पहचान नहीं पाई।'

मथुरा के सर्किल ऑफिसर विनय कुमार चौहान ने कहा,' हमें शिकायत मिली है, हमे घटनास्थल का जाएजा लिया है और हमारी जांच चल रही है। इस मामले को दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस और महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश की राजधानी से रोजाना 20 बच्चे गायब हो रहें है। जिनमें से केवल 30 फीसदी बच्चे ही वापस मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: मथुरा: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने पत्नी का किया गैंगरेप, आरोपी फरार