पटना में छात्र ने प्रेमिका के साथ व्हाट्सएप वीडियोकॉल के दौरान खुद को मारी गोली, मौत
बिहार की राजधानी पटना में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर वीडियोकॉल के दौरान खुद को गोली मार लिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
नई दिल्ली:
बिहार की राजधानी पटना में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर व्हाट्सएप वीडियोकॉल के दौरान खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
राजधानी की यह घटना सोमवार की है जब 19 साल के लड़के ने अपने घर के अंदर एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल से प्रेमिका के साथ वीडियोकॉल के दौरान खुद के सर में गोली मार ली।
पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा, 'एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो कॉल के दौरान खुद को गोली मार ली। यह आत्महत्या का मामला है। घटना की जांच जारी है।'
लड़के की पहचान आकाश कुमार उर्फ बंटी के रूप में की गई है जो बेउर पुलिस स्टेशन के साईचक का रहने वाला था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा में फेल होने के बाद परिवार के सदस्यों के द्वारा आकाश पर लगातार प्रेमिका के साथ संबंधों को खत्म करने का दवाब बनाया जा रहा था।
आकाश के परिजनों ने उसकी प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें: दिल्ली: 28 साल के चचेरे भाई ने 8 महीने की बच्ची से किया बलात्कार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य