दिल्ली: बंदूक की नोक पर एटीएम की कैश वैन लूटी, 19 लाख रुपये उड़ाए
युवकों ने पहले कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर घायल किया फिर 19 लाख रुपए लूट कर ले गए। बंदूक की नोक पर की गई इस लूट के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
नई दिल्ली:
दिल्ली के रोहिणी इलाके में दो युवकों ने एक एटीएम में कैश डालने वाली वैन को लूट लिया।
युवकों ने पहले कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर घायल किया फिर 19 लाख रुपए लूट कर ले गए। बंदूक की नोक पर की गई इस लूट के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के मुताबिक ब्रजेश और एक अन्य कर्मचारी कैश वैन में कैश लेकर करोल बाग से कई एटीएम में पैसे डालने के बाद रोहिणी सेक्टर 24 पहुंचे थे।
और पढ़ें: 5 सालों से पुरोहित कर रहा था ज्यादती, महिला ने चाकू से प्राइवेट पार्ट काटा
यहां पर जैसे ही दोपहर 2 बजे ये लोग वहां पहुंचे मौके पर दो बाइक सवार युवक हाथ में बंदूक लेकर पहुंच गए। उन्होंने पहले कर्मचारियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंका और उन्हें लूटने की कोशिश की।
जब ब्रजेश ने उन्हें रोका तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि गार्ड ने भी उनपर गोलियां दागी लेकिन, वे बचकर भाग निकले।
और पढ़ें: सर्राफा लूट-हत्याकांड में मुख्य आरोपी रंगा समेत 5 गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट