महाराष्ट्र में इंसानियत हुई शर्मसार, आठ महीने की गर्भवती महिला से गैंगरेप
बदमाशों ने पति को बांधकर वाहन के अंदर बंद कर दिया और फिर कथित रूप से महिला के साथ रेप किया। अपराध को अंजाम देने के बाद वे भाग गए।
मुंबई:
महाराष्ट्र के सांगली में सतारा की रहने वाली आठ महीने की एक गर्भवती महिला के साथ आठ व्यक्तियों ने गैंगरेप। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट मांगी। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे हुई जब 20 वर्षीय महिला अपने पति (होटल मालिक) के साथ तासगांव के तुर्चि फाटा में एक करोबारी मीटिंग के लिए आई थी।
तासगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला उनके पति अपने होटल के कामकाज के लिए एक दम्पति की तलाश कर रहे थे।
मामले में आरोपी मुकुंद माने ने महिला के पति को फोन पर कर कहा कि वह एक ऐसे दम्पति को जानता है जो उनके लिए काम करने को राजी है और उसने इन दोनों को तुर्चि फाटा बुलाया। माने ने उन्हें 20,000 रूपये एडवांस लाने के लिए भी कहा।
जब होटल कारोबारी और उनकी पत्नी बताए हुए स्थान पर पहुंचे तब माने और उसके आदमियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और महिला के सोने के गहनों के अलावा उनके पास मौजूद नकदी को भी लूट लिया।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना में हैवानियत की सारी हदें पार, नशे में धुत युवक ने जिंदा मुर्गी को चबाया
बदमाशों ने पति को बांधकर वाहन के अंदर बंद कर दिया और फिर कथित रूप से महिला के साथ रेप किया। अपराध को अंजाम देने के बाद वे भाग गए।
हमलावरों ने उन्हें धमकाया कि वे पुलिस के पास न जाएं क्योंकि 'वे इस स्थान में काफी प्रभावशाली हैं और कोई भी उनकी बात नहंी सुनेगा।'
बाद में दम्पति ने तासगांव पुलिस स्टेशन तक पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने प्राथमिकी में आठ में से चार आरोपियों मुकुंद माने, सागर, जावेद खान और विनोद का नाम दर्ज कराया है।
घटना के लगभग 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने सांगली के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 55 लड़कियों को छुड़ाया गया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर