logo-image

MP: BJP विधायक के बिगड़े बोल, कहा- 4-4 बॉयफ्रेंड रखती हैं लड़कियां इसलिए होते हैं रेप

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने शनिवार को एक विवादित बयान में कहा कि लड़कियां एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड्स बनाती हैं इसलिए बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं।

Updated on: 25 Mar 2018, 03:17 PM

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने शनिवार को एक विवादित बयान में कहा कि लड़कियां एक से ज्यादा बॉयफ्रेंड्स बनाती हैं इसलिए बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं। शाक्य के इस बयान के बाद प्रदेश में बीजेपी सरकार को जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

महिला अत्याचार और अपराध के मामले में देश में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड रखने वाली शिवराज सरकार अपने ही विधायक के एक बयान पर घिर गई है। प्रदेश के गुना सीट से विधायक पन्नालाल ने शनिवार को पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में महिला अपराधों पर विवादित बयान दिया है।

विधायक ने कहा, 'लड़कियां चार-चार बॉयफ्रेंड बनाती हैं, इसलिए बलात्कार होते हैं।'

और पढ़ें: सोनीपत में बदमाशों ने 18 साल के लड़के की गोली मारकर की हत्या

शाक्य के इस बयान के बाद बवाल हो गया है और सरकार को सफाई देनी मुश्किल हो रही है। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए महिला सुरक्षा के दावों को ढकोसला करार दिया है।

विराट कोहली और अनुष्का की शादी पर उठाए थे सवाल

बता दें कि पन्नालाल वहीं विधायक हैं जिन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की देश भक्ति पर सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि क्या विराट कोहली को हिंदुस्तान में जगह नहीं मिली जो कि उन्होंने विदेश जाकर शादी की और विदेश में देश के करोड़ों रुपये खर्च किए।

और पढ़ें: टीचर से प्रताड़ित 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, पापा को बताया था दर्द- गलत तरीके से छूते हैं सर