बेकाबू भीड़ पर नहीं लग रही है लगाम, दिल्ली में चोरी के आरोप में किशोर की पीट-पीट कर हत्या
मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा कि किशोर की मुकुंदपुर क्षेत्र में पिटाई की गई।
नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के बावजूद देश में मॉब लिंचिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दिल्ली में छह लोगों ने कथित रूप से चोरी के इरादे से एक घर में घुसने के बाद मंगलवार को यहां एक 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा कि किशोर की मुकुंदपुर क्षेत्र में पिटाई की गई। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, 'तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीन अन्य फरार हैं।'
और पढ़ें: यूपी के शामली में आज सुबह ही इंटर कॉलेज के गेट पर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में जानवर की चोरी के शक के आधार पर एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दुबई से वापस लौटने वाले शख्स शाहरुख की हत्या बरेली के भोलापुर हदोलिया गांव में हुई।
गांव के एक समूह ने 20 वर्षीय शाहरुख और उसके साथ तीन अन्य युवकों को भैंस चुराने के शक पर जमकर मारपीट की। जिसके बाद शाहरुख की हत्या हो गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य
-
Shani Dev: शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल, जानें कारण और इसे चढ़ाने का सही तरीका