फिर शर्मसार हुआ बिहार, भोजपुर के बाद अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर निर्वस्त्र घुमाया
बिहार में अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में एक बात का बदला लेने के लिए एक नाबालिग लड़की का सिर मुंडाया गया, उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर दिया गया।
अररिया:
बिहार में अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में एक बात का बदला लेने के लिए एक नाबालिग लड़की का सिर मुंडाया गया, उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने सभी आरोपियों पर तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की एक सहेली की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। सहेली के पति को किसी तरह पता चल गया कि उसकी पत्नी ने किसी कारणवश विवाह से पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
इस घटना की सत्यता जांचने के लिए उसने पत्नी की सहेली को फोन किया। उसने इसकी पुष्टि कर दी। दो दिन पूर्व जब पीड़िता की सहेली का पति अपने ससुराल आया तो उसने इस बात की चर्चा अपने ससुरालियों से की। वे लोग आक्रोशित हो गए और उस घटना की पुष्टि करने वाली लड़की से बदला लेने की ठान ली।
अररिया महिला थाना की प्रभारी मीरा कुमारी ने सोमवार को बताया कि सच बताने वाली लड़की से बदला लेने के लिए उसके सहेली के पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता को अपने घर बुलवाया और उसे पकड़कर उसका सिर मुंडवा दिया और उसे निर्वस्त्र कर दिया।
लड़की किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली और जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आसपास के लोग जुट गए। लोग जुटे, तब उसकी जान बची। मीरा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में वैन गिरने से 13 लोगों की मौत, गंगोत्री मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे घर
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस़ क़े सिंघल ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस मुख्यालय द्वारा ली गई है। अररिया पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम युवक की हत्या के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में बिहिया के थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
और पढ़ें : दिल्ली में अभी दो दिन और बरसेंगे बादल, रहें सावधान वरना होगा नुकसान
पुलिस के अनुसार, बिहिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को दामोदरपुर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय विमलेश कुमार नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और एक महिला पर हत्या करने के शक में हमला कर दिया गया और उसके घर में आग लगा दी गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर