यूपी: पुलिस कॉन्सटेबल ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, सदमे से पिता की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर एक पुलिस वाले और गांव के प्रधान ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर एक पुलिस कॉन्सटेबल और गांव के प्रधान ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप की वारदात के बाद नाबालिग लड़की के पिता की गम में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जिले के रेवती गांव में रहने वाली 16 युवती के साथ गोपालनगर आउट पोस्ट पर पदस्थ पुलिस आरक्षक और गांव के प्रधान ने शुक्रवार रात को उसे घर के बाहर ही पकड़ लिया। उसके साथ गैंगरेप किया।
जब लड़की ने आवाज लगाई तो गांव के लोगों ने उसे बचाया। लोगों को आता हुआ देखकर आरोपी प्रधान और पुलिस कॉन्सटेबल मौके से फरार हो गए।
और पढ़ें: खतरनाक ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल ने दी दिल्ली में दस्तक, छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश
परिजनों का कहना कि जब लड़की के पिता को बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात पता चली तो उनसे यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ। वहीं आरोपी कॉन्सटेबल को पहले सस्पेंड किया गया फिर उसे गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पर धारा 354, 306 और पोस्को के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
और पढ़ें: विशाखापट्टनम में शादी से इंकार पर 21 साल की छात्रा को जलाया, मौत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य