logo-image

सायबर सेक्स के मामले में हैदाराबाद पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

देश में बढ़ते सायबर अपराध के बीच हैदराबाद में एक सायबर सेक्स का मामला सामने आया है।

Updated on: 04 Nov 2017, 08:34 PM

नई दिल्ली:

देश में बढ़ते सायबर अपराध के बीच हैदराबाद में एक सायबर सेक्स का मामला सामने आया है। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। देश में संभवतया सायबर सेक्स का यह पहला मामला है, जिसमें पुलिस ने किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सायबर स्टॉकिंग के मामले में हैदराबाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को आईपीसी की धारा 292, 201, 354 डी और 507 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66 सी, 66 ई, 67, 67 ए के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति कथित रूप से एक लड़की को परेशान करते हुए उसे सायबर सेक्स की मांग कर रहा था। इसके साथ ही वह लड़की को किसी अन्य लड़की की नंगी तस्वीर भेज रहा था, जिसमें छेड़छाड़ कर उस लड़की का चेहरा लगा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: मथुरा में विदेशी महिला ने बैंक मैनेजर पर लगाया रेप का आरोप, गिरफ्तार