logo-image

मध्य प्रदेश: दमोह में दिव्यांग लड़की से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दिव्यांग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की की कमजोरी का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया।

Updated on: 25 Nov 2017, 01:25 PM

मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दिव्यांग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब दिव्यांग लड़की शौच के लिए गई थी।

आरोपी ने लड़की की कमजोरी का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में मिली जवान की लाश, पुलिस को हत्या की आशंका

पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों में लगातार एक के बाद एक रेप के मामले सामने आए हैं। हाल ही में भोपाल में छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था, जिसको लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

राज्य के जहांगीराबाद इलाके में बीते दिनों 10 साल की बच्‍ची से हुए गैंगरेप का मामला सामने आया। 10 साल की इस बच्ची को शराब पिलाकर गैंगरेप किया गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: चलती बस में युवक की हत्या मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार