logo-image

लंदन: सिख पिता को मारने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया कार बम, अंग्रेज गर्लफ्रेंड बनी वजह

एक भारतीय मूल के लड़के को लंदन की जेल ने 8 साल की सजा सुनाई है। इस युवक ने ऑनलाइन विस्फोटक पदार्थ खरीदा था ताकि वह अपने पिता को जान से मार सके।

Updated on: 15 Jan 2018, 08:42 AM

New Delhi:

एक भारतीय मूल के लड़के को लंदन की जेल ने 8 साल की सजा सुनाई है। इस युवक ने ऑनलाइन विस्फोटक पदार्थ खरीदा था ताकि वह अपने पिता को जान से मार सके।

युवक अपने रुढिवादी पिता को इसलिए मारना चाहता था क्योंकि उन्होंने उसकी अंग्रेज गर्लफ्रेंड को अपनाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद युवक ने ऑनलाइन बम ऑर्डर किया था।

पिछले साल मई में लंदन पुलिस ने गुरतेज सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया गया था। गुरतेज ने अपने पिता की कार में एक बम प्लांट किया था जिसे उसने ऑनलाइन मंगवाया था।

और पढ़ें: विकलांग लड़की के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, एक नाबालिग भी शामिल

इस बम को यूके की नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) ने डमी बम से बदल दिया था। यह एनसीए ने ऑनलाइन डिलीवरी के पहले ही बदल दिया था।

19 साल के गुरतेज सिंह को पुलिस ने इस घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था और उस पर मुकदमा चलाया गया। इसके बाद उसे यूके कोर्ट ने 8 साल की जेल की सजा सुनाई है।

और पढ़ें: जींद में गैंगरेप के बाद की छात्रा की निर्मम हत्या, दोहराया गया निर्भया कांड