पश्चिम बंगाल में महिला ने चौथी बार जब बेटी को दिया जन्म, ससुराल वालों ने जलाया जिन्दा
एक महिला को सिर्फ इसलिए जलाकर मार दिया गया, क्योंकि उसने चौथी बार भी एक बेटी को जन्म दिया था।
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले घटना सामने आई है। यहां एक महिला को को सिर्फ इसलिए जलाकर मार दिया गया क्योंकि उसने चौथी बार भी एक बेटी को जन्म दिया था।
राजरहट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'फातिमा बीवी का शव बुरी तरह जली अवस्था में राजरहट के पानापुकुर गांव में उसके ससुराल वालों के घर से शुक्रवार रात बरामद किया गया। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दहेज न ला पाने के कारण उसके ससुराल वालों ने उसे जला कर मार डाला।'
फातिमा का निकाह 17 साल पहले हुआ था और उसके ससुराल के लोग उसे इस बात के लिए प्रताड़ित करते थे कि उसने अभी तक लड़के को जन्म नहीं दिया।
मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया, 'उसके ससुराल के लोग उसे अपमानित करते थे और लड़के को जन्म न दे पाने के कारण उस पर दहेज लाने का दबाव बनाते थे। जब उसने हाल ही में चौथी बच्ची को जन्म दिया तो उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा।'
रिश्तेदार ने कहा, 'हमें विश्वास है कि उसकी हत्या की गई। उसका शव जब हमें मिला तो उसका अधिकांश शरीर जल गया था और उसके हाथ पीछे से बंधे हुए थे।'
पुलिस ने कहा कि मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
और पढ़ें: दो बेटियों ने साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक का किया सफर, 'बेटो बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का दिया संदेश
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी