5 सालों से पुरोहित कर रहा था ज्यादती, महिला ने चाकू से प्राइवेट पार्ट काटा, सीएम ने बताया साहसिक कदम
केरल के पेट्टा में एक महिला ने खुद को बलात्कार से बचाने के लिये हिम्मत दिखाई। उसने बलात्कार करने आए व्यक्ति का लिंग काट दिया।
नई दिल्ली:
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यौन उत्पीड़न की शिकार युवती ने एक हिन्दू आश्रम के 54 वर्षीय स्वामी का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला। युवती का आरोप है कि वह पिछले पांच सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने ऐसा किया।
तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, कोल्लम के पास स्थित एक हिंदू आश्रम के हरी स्वामी को शुक्रवार रात करीब 12.39 बजे अस्पताल लाया गया। स्वामी का निजी अंग करीब 90 प्रतिशत कटा हुआ था।
चिकित्सकों की एक टीम ने स्वामी की प्लास्टिक सर्जरी कर दी और अब वह खतरे से बाहर है। युवती ने बताया कि स्वामी अक्सर उनके घर आया करता था और धार्मिक अनुष्ठान करता था। उसने बताया कि वह तब से उसके उत्पीड़न को लेकर परेशान थी, जब वह 12 कक्षा में पढ़ती थी।
Kerala: Girl chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram in Kollam, who allegedly molested her for last 6 yrs; Man hospitalized. pic.twitter.com/yT1Gji6TV7
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
और पढ़ें: योगी आदित्यनाथ बोले, अगर RSS नहीं होता तो बंगाल, पंजाब और कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे में होता
घटना शुक्रवार रात की है, जब युवती ने चाकू से स्वामी के प्राइवेट को काट डाला। स्थानीय पुलिस ने स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, केरल राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि उन्हें युवती के ऐसा करने पर गर्व है।
देवी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और खासतौर पर धार्मिक आड़ में, चाहे वह किसी भी धर्म से जुड़ा हो, बल्कि ऐसे लोगों को तो सभी के लिए आदर्श होना चाहिए।
इस बीच, पुलिस युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर उलझन में है।
It was a courageous step, no doubt about it:Kerala CM Pinarayi Vijayan on girl who chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram pic.twitter.com/67xqy3PDNB
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
महिला के कदम को सीएम ने बताया साहसिक
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने महिला के द्वारा रेपिस्ट पर चाकुओं से वार करने और उसके प्राइवेट पार्ट काटने के कदम की सराहना की है। उन्होंने इस कदम को साहसिक बताया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह