शिमला रेप-मर्डर केस: गिरफ्तार आईजीपी की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास कोटखाई में हुए बलात्कार और आरोपी की जेल में हत्या के मामले में गिरफ्तार पुलिस आईजी की बुधवार रात तबियत बिगड़ गई।
New Delhi:
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास कोटखाई में हुए बलात्कार और आरोपी की जेल में हत्या के मामले में गिरफ्तार पुलिस आईजी की बुधवार रात तबियत बिगड़ गई। आईजीपी जहुर हैदर जैदी को इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि आईजीपी जहूर हैदर जैदी पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत के मामले में आरोपी हैं। जैदी को 29 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें 7 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा था।
बुधवार रात अचानक जैदी को सीने में दर्द उठा जिसके बाद से आईजीपी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उन्हें इस दौरान कार्डिएक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। जैदी इन दिनों कांडा जेल में बंद हैं।
और पढ़ें: कुआलालंपुर के स्कूल में लगी आग, 25 से ज्यादा बच्चों और स्टाफ की मौत
बता दें कि जैदी उस एसआईटी टीम के हैड थे जो 4 जुलाई को कोटखाई में स्कूली छात्रा के साथ हुए बलात्कार और मर्डर केस की जांच कर रही थी। सीबीआई ने इन्हें और सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
इन पर आरोप है कि इन्होंने केस की जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एक आरोपी सुरज सिंह की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी।
और पढ़ें: रोहिंग्या मुस्लिम की मदद के लिए आगे आया भारत, बांग्लादेश भेजेगा राहत सामग्री
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत