हरियाणा: पत्नी का आरोप, इस्लाम कुबूल करने से किया इनकार तो पति ने अश्लील फोटो कर दी वायरल
हरियाणा के पंचकूला से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे जबरन इस्लाम कबूल करने को कह रहा है।
नई दिल्ली:
हरियाणा के पंचकूला में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक महिला ने पति पर जबरन इस्लाम धर्म क़बूल करवाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसके पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ़ किया कि जबरन धर्म बदलवाने को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं पीड़िता का कुछ और ही कहना है। पीड़ीत महिला ने अपने पति पर जबरन इस्लाम धर्म क़बूल करवाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके पति ने पहले तो तलाक़ देने की धमकी दी। बाद में पति ने अपने एक दोस्त की मदद से पत्नी की अश्लील फोटो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
Panchukula: Girl alleges her husband forced her to convert to Islam, when she denied he threatened to divorce.She adds later he & his friend circulated nude photos of her online. Police says, 1 accused arrested, received no complaint over forcing her to convert religion.'#Haryana pic.twitter.com/HuazImROST
— ANI (@ANI) April 6, 2018
बाद में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़ें: यूपी: दबंग पिता-पुत्र ने दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह