गाज़ियाबाद: बाथरूम में नग्न अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस ने जांच की शुरू
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पति-पत्नी की लाश मिलने के कारण सनसनी फ़ैल गई। दंपत्ति की लाश बाथरूम में नग्न अवस्था में मिली।
नई दिल्ली:
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पति-पत्नी की लाश मिलने के कारण सनसनी फ़ैल गई। दंपत्ति की लाश बाथरूम में नग्न अवस्था में मिली। दरअसल , इंदिरापुरम के रहने वाले नीरज सिंघानिया और पत्नी रूचि सिंघानिया बाथरूम में सदिग्ध हालत में पाए गए।
नीरज मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स में उप-प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और और उनकी पत्नी रूचि नॉएडा में एक कंपनी में जॉब करती थी। दोनी की 8 साल पहले 2010 में शादी हुई थी। उनके 4 साल की एक बच्ची है।
नीरज के पिता प्रेम सिंघानिया ने बताया कि सभी लोग करीब 5:30 बजे होली का आयोजन कर घर लौटे थे। उनकी बहु और बेटा घर आने के बाद अपने कमरे में चले गए।
शाम 7:30 बजे के करीब उनके बैडरूम का दरवाज़ा खटखटाने पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सोचा कि वह सो रहे होंगे और कुछ देर बाद जाग जाएंगे।
रात 9:30 बजे के करीब वापस दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उनके छोटे बेटे ने स्टूल लगाकर बेडरूम के अंदर झांका। बाथरूम के अंदर उन्हें बहू का पैर नजर आया। उनके परिजन बेडरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया बाथरूम के अंदर मृत पड़े थे।
और पढ़ें: श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने 24 फरवरी की रात के बारे में किया खुलासा, बताई पूरी कहानी
उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा था।
पिता प्रेमप्रकाश सिंघानिया ने बताया कि बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगा हुआ है लेकिन वह इस्तेमाल नहीं किया गया। नीरज और रूचि की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस फ़िलहाल इस मामले की जांच कर रहीं है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें