logo-image

दिल्ली: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

घर पहुंचने के बाद लड़की ने पूरी घटना अपने परिवार वालों बताई। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी छानू को गिरफ्तार कर लिया। इसकी उम्र 20 साल है।

Updated on: 05 Oct 2017, 12:06 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली में 15 साल की एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घटना उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके का है जहां तीन लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की के मुताबिक घटना 29 अगस्त की रात का है। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी उसका दोस्ता है और उसी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। लड़की के उस दोस्त के पास पहुंचने के बाद दो और लड़के वहां आ गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: बिहार: शादी का झांसा देकर युवकों ने 2 युवतियों के साथ किया गैंगरेप

दुष्कर्म के बाद इन लोगों ने लड़की को इस घटना को किसी को नहीं बताने की धमकी दी और शास्त्री नगर में लड़की के घर के सामने उसे छोड़ दिया।

घर पहुंचने के बाद लड़की ने पूरी घटना अपने परिवार वालों बताई। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी छानू को गिरफ्तार कर लिया। इसकी उम्र 20 साल है।

छानू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि दो अब भी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: टीवी के श्रीकृष्‍ण सेक्‍स स्‍कैंडल में फंसे, व‍िदेशी मॉडल के साथ बेडरूम वीड‍ियो वायरल