उत्तर प्रदेश: पिता ने किया 11 साल की बेटी से बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं पुलिस ने कथित बलात्कार के केस में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार किया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बदायूं पुलिस ने कथित बलात्कार के केस में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार किया है।
पुलिस के अनुसार औरंगाबाद के तप्पा गांव में एक पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ कथित बलात्कार किया। पीड़ित मासूम ने इस बात की जानकारी अपने अंकल को दी।
बच्ची के अंकल ने बाकी गांव के लोगों के साथ मिलकर पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ग्रामीण सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने बच्ची के लिए भी हॉस्पिटल भेजा है जहां पर उसका मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
और पढ़ें: फेसबुक पर ढूंढी चोरी हुई साइकिल, फिर चोर को ऐसे दिया चकमा
और पढ़ें: लाल किला को बम से उड़ाने की दी थी धमकी, अब आया पुलिस की गिरफ्त में
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य