logo-image

देहरादून: पॉर्न देखने के बाद 5 नाबालिगों ने किया 8 साल की बच्ची से गैंगरेप !

देहरादून में 9 से 14 साल के पांच लड़को ने एक 8 साल की बच्ची का गैंग रेप किया है

Updated on: 17 Jul 2018, 10:33 AM

देहरादून:

देहरादून में 9 से 14 साल के पांच नाबालिग लड़कों ने एक 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना देहरादून के साहपुर की है। आरोप है कि इन पांच बच्चों ने पॉर्न वीडियो देखने के दो दिन बाद एक 8 साल की बच्ची का उसी के घर में ले जाकर गैंगरेप किया।

शुक्रवार को पुलिस ने यह घटना दर्ज कर ली है। पांचों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया था, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी लड़के एक ही जगह के रहने वाले थे। पीड़ित लड़की भी उसी इलाके की थी। पीड़ित लड़की अपने घर के सामने खेल रही थी, जहां से आरोपी उसे घर के अंदर ले गए थे। 

आरोपियों में से एक लड़के ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पॉर्न देखने के दो दिन बाद इस घटना को अंजाम दिया।

और पढ़ें- मॉनसून सत्र पर केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष

साहपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी लड़कों को पता था कि लड़की उस समय घर में अकेली रहेगी। उन्होंने घटना को अंजाम देने का प्लान कुछ दिन पहले ही बना लिया था। 

उन्होंने बताया कि आरोपी लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। लड़कों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया था। जिसके बाद आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार घर भेज दिया गया। साथ ही बताया कि जिस लड़के के फोन पर आरोपियों ने पॉर्न वीडियो देखा था उसे भी हिरासत में ले लिया गया है। 

लड़की अपने घर पर है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें- गोरक्षकों पर चलेगा कानूनी डंडा! अलग-अलग याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज