छत्तीसगढ़ में 11 साल तो यूपी में 9 साल की मासूम से बलात्कार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है जहां लग्न समारोह में गई 9 साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली:
कठुआ और उन्नाव समेत देश के अलग-अलग जगहों पर हुए रेप के वारदात पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ भी नहीं कि एक बार फिर देश में 2 जगहों पर मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है।
पहली घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है जहां लग्न समारोह में गई 9 साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता अलीगंज थाना क्षेत्र के कैल्ठा गांव की थी जो अपने चाचा के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। रात नौ बजे के वह गायब हो गई और सुबह 3 बजे मासूम का शव गांव के बाहर जंगल में मिला।
इस मामले में पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है असका नाम पिंटू है जो तिलक समारोह में हलवाई का कम करने आया था। आपको बता दें इससे पहले 17 अप्रैल को जिले में 8 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।
इसके अलावा दूसरी घटना छत्तीसगढ़ की है जहां 11 साल की लड़की से रेप करने के बाद आरोपी ने उसकी भी जान लेली। यह घटना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई।
इस केस के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 25 वर्षीय उत्तम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बुधवार को एक युवक बारात लेकर बघर्रा गांव पहुंचा था। बारात में युवक की 11 वर्षीय चचेरी बहन और दूल्हे का मित्र आरोपी उत्तम साहू भी शामिल थे। रात में जब भोजन करने के बाद बाराती शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तब उत्तम साहू ने बालिका को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के लिए कहा और अपने साथ गांव से बाहर लगभग एक किलोमीटर दूर ले गया। यहां साहू ने बालिका के साथ बलात्कार किया और गला दबाकर तथा सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी।
बच्ची देर तक नहीं लौटी तक उसके पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका शव मिला। बाद में पूछताछ में साहू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
इसे भी पढ़ें: लोया मौत: SC का जांच से इनकार, हमलावर हुई BJP - कांग्रेस का पलटवार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए