logo-image

महाराष्ट्रः ठाणे में महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के थाणे जिले में 32 साल के एक महिला के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने एक कैब ड्राइबर और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

Updated on: 24 Dec 2017, 08:46 AM

मुम्बई:

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 32 साल के एक महिला के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने एक कैब ड्राइबर और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। घटना 19 दिसंबर की बताई जा रही है।

घटना उस समय की है जब महिला कशिमिरा से ठाणे जा रही थी। महिला रात के समय यात्रा कर रही थी। आरोपी की पहचान सुरेश पांडुरंग के रूप में हुई है। सुरेश ओला कैब का ड्राइवर बताया जा रहा है। वहीं उसके साथ उमेश जसवंत जाला को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद 26 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने कशिमिरा से ठाणे जा रही थी। आगे चलकर ड्राइवर ने उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया उसके बाद रेप भी किया। महिला के अनुसार ड्राइवर का दोस्त उसके साथ ही कैब में बैठा हुआ था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें