बेटी बचाओ: लखनऊ में छात्रा के साथ 5 लोगों ने किया गैंग रेप, रेप के बाद मारी गोली
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ 5 लोगों ने बंदूक की नोंक पर पहले गैंग रेप किया। उसके बाद युवती ने जब शोर मचाया तो दबंगों ने उसे गोली मार दी।
highlights
- लखनऊ में छात्रा के साथ 5 लोगों ने किया गैंग रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
- पीड़िता की हालात गंभीर, ट्रामा सेंटर में किया भर्ती
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ 5 लोगों ने बंदूक की नोंक पर पहले गैंग रेप किया। उसके बाद युवती ने जब शोर मचाया तो दबंगों ने उसे गोली मार दी।
पीड़िता की हालात गंभीर बताई जा रही है और फ़िलहाल उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पांच लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस दावा कर रही है की उन्होंने 5 आरोपी में से 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी कि तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी फरार
लखनऊ में हुई इस घटना ने एक बार फिर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। एक तरफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बेटियों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिखते है तो वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधी एक लड़की की इज्जत को ताड़-ताड़ कर के उसे मौत के मुहं में धकेल देते है।
जहां लड़कियों से छेड़खानी के लिए 'रोमियो स्क्वॉयड दल' का गठन किया जाता है लेकिन रेप जैसी घटना के लिए सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी लचीले कानून और कानून व्यवस्था का फायदा उठाकर आरोपी इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे है।
अगर इस तरह की घटना को समय रहते रोका नहीं गया तो फिर 'कैसे बचेगी बेटी और कैसे पढ़ेगी बेटी।'
यह भी पढ़ें: दिल्लीः स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य