बेंगलुरू: गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे इंजीनियर से मांगे 5 सौ रुपये, नहीं दिए तो कई बार चाकू से गोदा
बेंगलुरू में गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दो बदमाशों ने 500 रुपये के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
New Delhi:
बेंगलुरू में गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दो बदमाशों ने 500 रुपये के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर यह खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर के रहने वाले प्रणय मिश्रा तवारेकेरे में रहकर जॉब कर रहे थे। सोमवार शाम को वे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे थे।
इसी दौरान जब वे चॉकलेट फैक्ट्री के पास से गुजर रहे थे तभी उन्हें रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया।
बेंगलुरू पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उनके नाम कार्तिक और अरुण हैं।
और पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने नाइजीरियाई युवक पिटाई मामले में 5 लोगों को किया गिरफ़्तार
पुलिस ने बताया, 'यह राह चलते बदमाशों का काम है, इंजीनियर से आरोपियों ने 500 रुपये मांगे थे जब इंजीनियर ने मना किया तो उसे चाकुओं से गोद दिया।'
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मिश्रा पर कई बार चाकुओं से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें: मुंबई पुलिस ने पैरोल से फरार दोषी को जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में