logo-image

'चोटी कांड': आगरा में चुड़ैल समझकर वृद्ध महिला की पीट पीटकर कर हत्या

मीडिया में आई खबरों की मानें तो फतेहाबाद तहसील के थाना डौकी के गांव मगटई निवासी मान देवी (62 साल) के साथ शौच के दौरान रास्ता भूल जाने के कारण ये हादसा हुआ।

Updated on: 02 Aug 2017, 10:04 PM

highlights

  •  दहशत के कारण महिलाएं जूड़ा पहनकर या बालों में कपड़ा बांधकर घरों में कैद हैं
  • रहस्यमयी ढंग से महिलाओं की चोटियां काटी गई

नई दिल्ली:

इन दिनों उत्तर भारत में सोते हुए महिलाओं के बाल काटने की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं रात में सोते समय चोटी काटने की अफवाह ने आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की जान ले ली।

ग्रामीणों ने इस वृद्ध महिला को चुड़ैल समझकर पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद से गांव है तनाव बना है कई थाने की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी गांव में मौजूद है।

मीडिया में आई खबरों की मानें तो फतेहाबाद तहसील के थाना डौकी के गांव मगटई निवासी मान देवी (62 साल) के साथ शौच के दौरान रास्ता भूल जाने के कारण ये हादसा हुआ।कहा जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भूल गई और बघेल समाज की बस्ती की तरफ चल दी।

वहां घर के गेट पर एक लड़की सो रही थी, जब लड़की की आंख खुली तो उसने महिला को देखा और चीखने लगी। यह देख ग्रामीण आ गए, उन्होंने समझा कि वह महिला ही चोटी काट रही है। चुड़ैल का हल्ला मचा कर ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते वृद्ध की हत्या कर दी।

और पढ़ें: चोटी कांड से दिल्ली-एनसीआर में दहशत, महिलाएं घरों में रहने को मजबूर

बता दें पिछले महीने राजस्थान से शुरू हुआ ये चोटी कांड अब हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर के साथ कई राज्यों में भी सोते हुए महिलाओं के बाल काटने की वारदात सामने आई है। इस गैंग ने गुरुग्राम (गुड़गांव) और दिल्‍ली में भी सोते हुए महिलाओं के बाल काटे हैं।

बता दें पिछले 24 घंटे में पलवल में 7 महिलाओं के समेत दो किशोरियों, फरीदाबाद में एक महिला के साथ चोटी काटने की वारदात हो चुकी है, जिसके बाद से लोग दहशत में हैं।

वहीं, दिल्ली के छावला स्थित कांगनहेड़ी गांव में भी महिला की चोटी काट ली गई है। खबरों की मानें तो रविवार की पूरी रात जागने के बाद यहां के युवा, बुजुर्ग और बच्चे सब डरे हुए हैं।

खबरों की मानें तो अब तक फरीदाबाद और पलवल में ऐसी 16 घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में में ही चोटी कांड की 10 घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जिनमें दो छात्राएं और बाकी घरेलू महिलाएं हैं।

और पढ़ें: नकदी का प्रचलन सामान्य होने से ब्याज दरों में कटौती संभव

बता दें सबसे ज्यादा दहशत महिलाओं में है। एक दिन पहले छावला में रहस्यमयी ढंग से तीन महिलाओं की चोटियां कट गईं। दहशत के कारण महिलाएं जूड़ा पहनकर या बालों में कपड़ा बांधकर घरों में कैद हैं।

और पढ़ें: नीतीश कुमार के अंदर 'मोदी आत्मा' घुस गई है: तेजस्वी यादव