logo-image

अरे धोनी कोई तेंदुलकर है? नहीं पाजी धोनी धोनी है.. इन डायलॉग से जानें कौन हैं महेन्द्र सिंह धोनी

क्रिकेट इतिहास में जब भी सफल कप्तानों का जिक्र होगा तो उसमें भारत के महेंद्र सिंह धौनी का नाम बेशक आएगा

Updated on: 05 Jan 2017, 10:28 AM

नई दिल्ली:

क्रिकेट इतिहास में जब भी सफल कप्तानों का जिक्र होगा तो उसमें भारत के महेंद्र सिंह धोनी का नाम बेशक आएगा। धोनी का नाम भारत के ही नहीं विश्व के सफलतम कप्तानों की लिस्ट में आता है। धोनी ने बुधवार को भारत की वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह फैसला हैरानी भरा रहा जिससे पूरा क्रिकेट जगत सकते में हैं।

धोनी ना सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर बल्कि अपने व्यक्तिव के तौर पर अलग पहचाने जाते हैं, तभी तो उनको कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। पिछले दिनों धोनी के करियर पर बनी फिल्म 'एम धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' ने कुछ ऐसे राज़ खोले जो धोनी के जीवन के कुछ अनछुहे पहलुओं को छू जाता है। जिसमें लंबे लंबे बालों वाले फुटबॉलर के भारत का सबसे सफल और कूल कप्तान बनने का कारवां नजर आता है।

यह भी पढ़ें- कुछ ऐसा रहा करिश्माई कप्तान धोनी का बेस्ट फिनिशर बनने तक का सफर

धोनी जब टीम इंडिया में आये तो कहा गया धोनी जिस भी चीज को छूता है वह सोना बन जाती है। हुआ भी वहीं, एक के बाद एक सारे खिताब धोनी ने टीम के इंडिया के नाम कर दिये। 'एम धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी के इस सफरनामे की कुछ यादगार डॉयलॉग्स हैं जिसमें पता चलता है आखिर कैसे एक छोटे से शहर का लड़का अपनी मेहनत लगन के बदौलत दुनिया का सबसे सफल कप्तानों में से एक बनता है।

*'माही मार रहा है' 'हम प्यार से ही मारते हैं भईया..आपको जोर से लगता है'

*'अरे धोनी कोई तेंदुलकर है? नहीं पाजी धोनी धोनी है ! एक बार उस लड़के को मौका मिल गया ना...को बहुत आगे तक जायेगा'

*'हमको भी एक चांस दीजिए ना सर" "ड्यूटी के बाद रोज प्रैक्टिस..जितना ड्यूटी उतना प्रैक्टिस'

*'ये धोनी का गेम दिन-प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है" "स्ट्राइक हम लेगें तुम रन आउट मत करवा देना बस'

*'अब ये तीनों ओडीआई टीम में फिट नहीं बैठ रहे हैं.. ये आज इन तीन को निकलवा कर रूकने वाला नहीं है' 'जो धोनी को प्रमोट करता है..धोनी आज उसे ही बाहर करना चाहता है'

*'वी ऑल आर सर्वेंट एंड वी ऑल आर डूइंग नेशनल ड्यूटी'

*'सर आप बोलेंगे तो आज ओपन करें? अगला मैच में देखेंगे..सर वीक टीम के साथ स्कोर करके क्या मिलेगा'

*'भईया नौकरी के लिए आउट थोड़ा ना होंगे'

यह भी पढ़ें- ऑस्कर पुरस्कार की लिस्ट में शामिल हुईं बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'सरबजीत'