logo-image

खेल रत्न पुरस्कार के लिए विराट कोहली के साथ इस खिलाड़ी के नाम की सिफारिश

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्टार महिला वेट लिफ्टर मीराबाई चानू के नामों की सिफारिश सोमवार को राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार के लिए की गई है।

Updated on: 17 Sep 2018, 04:07 PM

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्टार महिला वेट लिफ्टर मीराबाई चानू के नामों की सिफारिश सोमवार को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार खेलों में सबसे बड़ी सम्मान होता है। बता दें कि 2016 के बाद विराट कहली का नाम दूसरी बार इस पुरुष्कार के लिए भेजा गया है। अब इन नामों पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की मंजूरी मिलते ही इन्हें सम्मान मिलना तय हो जाएगा।

विराट कोहली इस वक्त दुनिया के नंबर 1 टेस्ट और वनडे के बल्लेबाज हैं। अगर कोहली के नाम को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से मंजूरी मिलती है तो वह खेल रत्न पुरुस्कार पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। इससे पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 1997 में और भारत को विश्वकप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में यह पुरुस्कार दिया जा चुका है।

और पढ़ें: Asia Cup 2018 : चोटिल तमीम इकबाल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर दिया यह बयान

भारोत्तोलन वर्ल्ड चैंपियनशिप के अंदर 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को भी यह प्रतिष्ठित पुरुस्कार मिल सकता है।