अपना नया आशियाना देखने पहुंचे विराट और अनुष्का,क्या एक साथ शिफ्ट होने जा रही है यह जोड़ी!
मंगलवार को मुंबई के वर्ली इलाके की एक बिल्डंग में देखा गया। यह इमारत अभी बन ही रही है। कहा जा रहा है कि दोनों अपना आशियाना यहीं बसाने वाले हैं।
नई दिल्ली:
विराट और अनुष्का के चर्चे इन दिनों खूब रहते हैं। पिछले दिनों दोनों की सगाई की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसके शांत होने के बाद एक बार फिर से अनुष्का और विराट को एक साथ स्पॉट किया गया। खबरों के अनुसार मंगलवार को मुंबई के वर्ली इलाके की एक बिल्डिंग में देखा गया। यह इमारत अभी बन ही रही है। कहा जा रहा है कि दोनों अपना आशियाना यहीं बसाने वाले हैं।
वर्ली में बन रही इस इमारत का नाम 'ओंकार 1973' है। इस बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर विराट आपना नया घर बना रहे हैं। इस जगह पर विराट ने अक्टूबर 2015 में एक फ्लैट बुक कराया था। यह फ्लैट पांच बेडरूम वाला है। जिसका काम देखने के लिए विराट और अनुष्का ने मंगलवार शाम को यहां नजर आये।
यह भी पढ़ें- कोहली का खुलासा, 'धोनी ने मुझे कई बार टीम इंडिया से बाहर होने से बचाया'
तो खबरें एक बार फिर से तेज हो गई हैं कि विराट और अनुष्का क्या अपने नये घर में साथ शिफ्ट करने जा रहे हैं? क्या शादी शहनाईयां अब दूर नहीं हैं? ये तो बस आने वाला समय ही बताया। फिलहाल अनुष्का अपनी फिल्म फिल्लौरी की शूटिंग में व्यस्त है और विराट अपने करियर की नई ऊंचाईयों को छूने के लिए तैयार हैं।
[PICS]: @AnushkaSharma & @imVkohli spotted at Omkar 1973 Worli in Mumbai Today! #Virushka pic.twitter.com/zSSqfdam6c
— Virat Kohli Fan Club (@TeamVirat) January 10, 2017
बता दें कि इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साथ छुट्टियां बिताने के बाद हाल ही में वापस लौटे हैं। विराट-अनुष्का क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने 25 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे। जिसके कुछ दिन बाद उन्हें उनकी फैमिलीज ने भी उन्हें ज्वॉइन कर लिया था।
यह भी पढ़ें- अफवाहों पर बोले विराट, 'अभी नहीं हो रही सगाई, जब होगी तब छुपाएंगे नहीं'
इस दौरान नए साल में दोनों के सगाई की करने की खबरें भी चलने लगी थीं। हालांकि बाद विराट ने ट्वीट करते हुए सगाई की खबरों को बकवास बताया था। विराट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वह जब भी शादी करेंगे सबको जरुर बतायेंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य