VIDEO: बेंगलुरु टेस्ट में 'सुपरमैन' साहा ने पकड़ा फ्लाइंग कैच तो सबको आई धोनी की याद
बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया ने अपने शानदार खेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम को 75 रनों से मात दी। भारत की इस जीत के पीछे पूरी की पूरी भारतीय टीम का योगदान रहा। लेकिन एक पल ऐसा आया जिसने मैदान पर रिद्धिमान साहा की विकेटकीपिंग ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।
नई दिल्ली:
बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया ने अपने शानदार खेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम को 75 रनों से मात दी। भारत की इस जीत के पीछे पूरी की पूरी भारतीय टीम का योगदान रहा। लेकिन एक पल ऐसा आया जिसने मैदान पर रिद्धिमान साहा की विकेटकीपिंग ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।
रोमांचक मोड़ पर था मैच
मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीत लिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिर गये थे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड क्रीज पर मौजूद थे, उन्होंने अपना खाता भी नहीं खोला था। तभी 28वें ओवर में उन्होंने आश्विन की बॉल को समझने में गलती कर दी और बाल हवा में उछल गई, जिसके बाद साहा ने जबरदस्त डाइव लगाकर हवा में ही कैच पकड़ लिया और वेड को वापस पवेलियन जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ के 'चीटिंग विवाद' पर कोहली को मिला BCCI का साथ
यह कैच इतना शानदार था, कि भारतीय टीम के कप्तान और पूरी टीम देखती ही रह गयी। साहा का यह कैच देखकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। मैथ्यू वेड के आउट होवने के बाद कप्तान कोहली और टीम इंडिया खुशी से झूम उठी, क्योंकि भारतीय टीम जीत की दहलीज पर आ चुकी थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तीसरा टेस्ट मैच 16 मार्च से रांची में खेला जायेगा। दोनों ही टीमें अब 1-1 की बराबरी पर आ चुकी हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य