घर में दिख रहा है धोनी का क्रिकेट प्रेम, खाली समय में अपने कुत्तों को करा रहे हैं कैचिंग की प्रैक्टिस, देखें वीडियो
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद इन दिनों फुर्सत के लम्हें बिता रहे हैं। लेकिन फुर्सत के पलों में भी धोनी क्रिकेट से दूर नजर नहीं आ रहे हैं। और इस बार धोनी के क्रिकेट प्रेम का शिकार बनें उनके पालतू कुत्ते।
नई दिल्ली:
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद इन दिनों फुर्सत के लम्हें बिता रहे हैं। लेकिन फुर्सत के पलों में भी धोनी क्रिकेट से दूर नजर नहीं आ रहे हैं। और इस बार धोनी के क्रिकेट प्रेम का शिकार बनें उनके पालतू कुत्ते।
धोनी ने फुर्सत के पलों का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वे अपने पालतू कुत्तों को कैचिंग का अभ्यास कराते हुए दिखे। इससे पहले मंगलवार को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे अपने बेटी जीवा के साथ जमीन पर रेंग रहे थे।
यह भी पढ़ें- Video:जीवा के साथ धोनी का वीडियो हुआ वायरल, देखें कैसे बेटी के लिए घुटनों पर आ गये माही
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी अपने इस नए वीडियो में अपने 3 पालतू कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं और उनकी कैचिंग स्किल का जायजा ले रहे हैं। धोनी उन्हें कैचिंग प्रैक्टिस कराते हैं और उनके तीनों कुत्तें गेंद को लपकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं लेकिन विकेटकीपिंग के माहिर माही से उनके ये पालतू काफी पीछे नजर आते हैं।
A post shared by @mahi7781 on Feb 16, 2017 at 9:48pm PST
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी ने हाल ही में वनडे और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह टीम इंडिया की वनडे और टी-20 टीम में अभी भी खेलते रहेंगे। कप्तानी के दबाव से मुक्त होने के बाद धोनी इन दिनों आराम से अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए