logo-image
Live

IND vs SL: भारत- श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रा

भारत ने चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए थे। इसी के साथ उसने श्रीलंका पर 49 रनों की बढ़त ले ली थी।

Updated on: 20 Nov 2017, 07:58 PM

highlights

  • कोहली ने छक्का लगाकर 18वांं टेस्ट शतक पूरा किया, करियर का 50वीं सेंचुरी
  • भारत ने 352 रनों पर दूसरी पारी की समाप्ति की घोषणा की
  • अजिंक्य रहाणे दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट, पुजारा ने 22 रन बनाए

नई दिल्ली:

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट में भारत ने विराट कोहली के नाबाद 104 रनों की बदौलत श्रीलंका के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा है। मैच का आज आखिरी दिन है।

कोहली ने 119 गेंदों की पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। कोहली ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। कोहली का यह 18वां टेस्ट शतक जबकि करियर की 50वीं सेंचुरी है।

इससे पहले भारत के लिए दिन की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते चले गए। दूसरी पारी में भारत की ओर से शिखर धवन ने 94 रन और लोकेश राहुल ने 79 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 22 रन बनाकर आउट हुए।

भारत ने चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए थे। बता दें कि श्रीलंका ने भारत को पहली पारी में महज 172 रनों पर ही ढेर कर दिया था और अपनी पहली पारी में 294 रन बनाकर भारत पर 122 रनों की बढ़त ली थी। 

भारत Vs श्रीलंका का लाइव स्कोर यहां देखें

LIVE UPDATES:

#भारत- श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया है। खराब रौशनी की वजह से मैच को चौथे दिन भी रोक दिया गया। जब मैच खत्म हुआ तो श्रीलंका का स्कोर 75 रन पर 7 विकेट गिरा था।

#श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, भारत जीत के करीब

# श्रीलंका का छठा विकेट गिरा। निरोशन डिकवेला 27 रन बनाकर आउट। भारत जीत से अब 3 विकेट दूर है केवल।

# श्रीलंका का पांचवां विकेट गिर गया है। कप्तान दिनेश चांडीमल 20 रन बनाकर सामी के गेंद पर आउट हो गए हैं।

# 18 ओवर का खेल खत्म। श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 169 रन की और जरूरत है। 

# श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। श्रीलंका को जीत के लिए अब 209 रन की और जरूरत है।

# श्रीलंका को तीसरा झटका, भुवनेश्व को मिली दूसरी सफलता। लाहिरु थिरामन्ने 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे

# टी-ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर- 8/2 

# श्रीलंका को दूसरा झटका, मोहम्मद शमी ने दिमुथ करुणारत्ने को किया बोल्ड। श्रीलंका का स्कोर- 2/2

# श्रीलंका की खराब शुरुआत, पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने सदीरा समाराविक्रम को बोल्ड किया। 

# कोहली ने छक्का लगाकर अपना 18वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसी के साथ भारत ने 352/8 रनों पर पारी की घोषणा भी कर दी है। इस प्रकार भारत ने श्रीलंका के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है। मोहम्मग शमी 12 रन बनाकर नाबाद लौटे

# भारत को 8वां झटका, भुवनेश्वर कुमार 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब विराट कोहली 96 रन और मोहम्मद समी 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

81 ओवर के बाद भारत का स्कोर 286/7, 164 रनों की बढ़त

# भारत को लगा सातवां झटका, साहा 5 रन बनाकर आउट

79 ओवर के बाद भारत का स्कोर 280/6, 158 रनों की बढ़त

# भारत को लगा छटा झटका, कोहली का अर्धशतक पूरा

# लंच तक भारत को 129 रनों की बढ़त

66 ओवर के बाद भारत का स्कोर 249/5, 127 रनों की बढ़त

# भारत को लगा पांचवा झटका, जडेजा 9 रन बनाकर आउट

63 ओवर के बाद भारत का स्कोर 240/4, 118 रनों की बढ़त

56 ओवर के बाद भारत का स्कोर 206/4, 96 रनों की बढ़त

# भारत को चौथा झटका, रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर कोहली और रविंद्र जडेजा है। भारत का स्कोर- 214/4

49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/2, 80 रनों की बढ़त

45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/2, भारत ने बनाई 70 रनों की बढ़त

# भारत को लगा दूसरा झटका, राहुल 79 रन बनाकर आउट 

# 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 191/1, भारत ने बनाई 69 रनों की बढ़त

# लोकेश राहुल और पुजारा मैदान पर पहुंचे

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी

श्रीलंका: दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हैराथ, सुरंगा लकमल और लाहिरु गमागे

यह भी पढ़ें: Ind Vs SL: चेतेश्वर पुजारा ने पांचवे दिन बैटिंग के लिए उतरते ही बनाया अनूठा रिकॉर्ड