logo-image
Live

Ind Vs SA: चौथे दिन का खेल खत्म, मुश्किल में टीम इंडिया, गिरे 3 विकेट

अब्राहम डिविलियर्स (80) और डीन एल्गर (61) की शतकीय साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं।

Updated on: 16 Jan 2018, 09:48 PM

नई दिल्ली:

चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। खएल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 23 ओवर में तीन विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा 11 और पार्थिव पटेल 5 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

भारत को जीत के लिए अभी भी 252 रन की जरूरत है, जबकि साउथ अफ्रीका को सात विकेट की दरकार है।

डीन एल्गर (61) और अब्राहम डिविलियर्स (80) की शतकीय साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत को 287 रनों का लक्ष्य दिया है। मंगलवार को सुपर स्पोर्ट पार्क पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 258 रन बनाए।

एल्गर और डिविलियर्स के अलावा, मेजबान टीम के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 48 रनों का अहम योगदान दिया। इस योगदान के साथ ही प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं।

इस पारी में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट हासिल किए। इशांत शर्मा को दो सफलता मिली है। अश्विन भी एक विकेट लेने में सफल रहे। तीन मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। उसे केपटाउन में हुए पहले मैच में हार मिली थी।

India Vs South Africa Live Score

Live Updates

# चौथे दिन का खेल खत्म। भारत 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35 रन पर 3 विकेट।

# मश्किल में टीम इंडिया। कोहली भी 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।टीम इंडिया का स्कोर 26/3

# भारतीय टीम की शुरूआत एक बार फिर खराब रही है। दो शुरूआती विकेट भारत ने खो दिए हैं।  

#केएल राहुल आउट हो गए हैं। उन्होंने 4 रन बनाए। कागिसो रबाडा ने दूसरा विकेट लिया है। भारत का स्कोर 16/2 

# मुरली विजय के आउट होने पर चेतेश्वर पुजारा खेलने आए हैं। भारत का स्कोर 15/1 है

# भारत को पहला झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को रबाडा ने पवेलियन की राह दिखा दी है। उन्होंने 9 रन बनाए। भारत को अब जीत के लिए 276 रन चाहिए।

# 2 ओवर का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 3रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर।

#मुरली विजय-लोकेश राहुल क्रीज पर, भारत को मिला 287 का लक्ष्य

# साउथ अफ्रीका का नौवा विकेट गिर गया है। कप्तान डु प्लेसी 48 रन पर आउट हो गए हैं।

# साउथ अफ्रीका की टीम का 8वां विकेट गिर गया है। कागिसो रबाडा आउट हो गए हैं। उन्होंने 4 रन बनाए। रबाडा का विकेट मोहम्मद शामी ने लिया है। यह उनका चौथा विकेट था। साउथ अफ्रीका ने भारत पर अब 273 रन की लीड बना ली है।

# टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है।

# ट्री ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 230/7 हुआ है। भारत पर 258 रन का लीड हो गई है। इस वक्त क्रीज पर अफ्रीकन बल्लेबाज कागिसो रबाडा और फाप डु प्लेसी खेल रहे हैं।

#केशव महाराज आउट हो गए हैं। साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा है। केशव महाराज ने 6 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की लीड 245 रन की हो गई है।

# साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिर गया है। वर्नन फिलेंडर 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट इशांत शर्मा ने लिया है।

# साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 रन हो गया है। पहली पारी की बढ़त को जोड़ कर 228 रन की लीड हो गई है। वर्नन फिलेंडर 21 और फाफ डु प्लेसी भी 21 रन बनाकर पर खेल रहे है।

# लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। वर्नन फिलेंडर और फाफ डु प्लेसी क्रीज पर आ गए हैं।

# चौथे दिन लंच हो गया है। अब तक भारत पर अफ्रीका ने 201 रन की लीड बना ली है।  

# एक बार फिर भारत के सामने साउथ अफ्रीका मुश्किल लक्ष्य भारत के आगे रखता हुआ। अब तक अफ्रीका की लीड 200 रन की हो गई है। 

# साउथ अफ्रीका का दूसरी पारी में स्कोर 163 रन 5 विकेट के नुकसान पर हुआ है।  अफ्रीका ने 191 रन की बढ़त बना ली है। इस वक्त कप्तान फाफ डु प्लेसीस 6 रन और वर्नन फिलेंडर 0 रन पर खेल रहे हैं।

# क्विंटोन डे कोक आए क्रीज पर

# डीन एल्गर 121 गेंदों पर 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे

# 43वें ओवर तक साउथ अफ्रीका ने ली 178 रनों की बढ़त

# फाफ दू प्लेसिस आए क्रीज पर

# 121 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए एबी डिवेलियर्स

# 38वें ओवर तक साउथ अफ्रीका ने ली 160 रनों की बढ़त

# एबी डिवेलियर्स 102 गेंदों में 62 रन बनाए, वहीं डीन एल्गर 84 गेंदों पर 39 रन के साथ क्रीज पर जमे

# साउथ अफ्रीका ने ली 132 रनों की बढ़त

ये भी पढ़ें: भारत के तीसरे टेस्ट में साहा की जगह लेंगे कार्तिक

ये भी पढ़ें: CBSE ने किया बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान, 5 मार्च से शुरू, देखें डेटशीट