logo-image
Live

Ind Vs SL: धवन का नाबाद शतक, भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 9 विकेट से हराया

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन सफलता हासिल की।

Updated on: 20 Aug 2017, 08:48 PM

highlights

  • टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को मिल चुकी है 3-0 से हार
  • श्रीलंका पर 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने का है दवाब
  • 1997 के बाद श्रीलंका कभी भी भारत को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में नहीं हरा सका है

नई दिल्ली:

अपने करियर में शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 132) के तूफानी शतक और कप्तान कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) के साथ उनकी 197 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया है।

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 43.2 ओवरों में 216 रनों पर समेट दिया था।

भारत ने इस लक्ष्य को केवल 28.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 36 रनों पर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन सफलता हासिल की जबकि केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो -दो सफलता मिली।

इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा (4) का विकेट गंवाकर 28.5 ओवरों में जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। धवन ने अपने करियर का 11वां वनडे शतक लगाने के लिए 71 गेंदों का सामना किया। धवन ने अपनी 90 गेंदों की पारी में 20 चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान कोहली ने 70 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। यह उनके करियर का 44वां अर्धशतक है।

INDIA VS SRILANKA LIVE SCORE

Live Update

#धवन की शतकीय पारी से भारत ने की लंका फतह, पहले वनडे में 9 विकेट से हराया।

#25 ओवर में भारत का स्कोर 183 रन 1 विकेट के नुकसान पर। जीत के लिए 33 रन की और जरूरत।

# विराट कोहली का अर्धशतक, बारत को जीत के लिए 54 रन की जरूरत

#शिखर धवन ने शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने यह शतक केवल 78 गेंदों पर बनाया है। यह उनका 11वां शतक है।

# भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 131 रन। जीत के लिए टीम इंडिया को 87 रनों की जरूरत है।

# भारत का स्कोर 100 के पार। विराट कोहली 30 और शिखर दवन 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।

#12 ओवर में 78 रन 1 विकेट खोकर।

#भारत के 50 रन पूरे, कप्तान कोहली 12 और शिखर धवन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 7वे ओवर में शिकर धवन ने मलिंगा की गेंद पर जड़ा सानदार चौका। भारत का स्कोर 7 ओवर में 36 रन 1 विकेट के नुकसान पर। 

#रोहित शर्मा रन आउट, भारत का पहला विकेट गिरा। भारत 5 ओवर के बाद 23 रन पर 1 विकेट।

# 4 ओवर का खेल खत्म, बारत का स्कोर 21 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर। रोहित शर्मा 4 रन और शिखर धवन 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

# 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 रन है। रोहित शर्मा 1 और शिखर धवन 7 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

# रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर, 217 का है लक्ष्य

#श्रीलंका 216 रन पर ऑल-आउट, अक्षर पटेल ने झटके 3 विकेट। श्रीलंका का आखरी विकेट विश्वा फर्नाडो के रूप में मिला।

#लड़खड़ाई श्रीलंकाई पारी, नौवा विकेट गिरा। लसित मंलिगा 8 रन बनाकर चहल की गेंद पर स्टंप हो गए।

# श्रीलंका के 200 रन पूरे, 41 ओवर के बाद 208 रन पर 8 विकेट।

#लड़खड़ाई श्रीलंकाई की पारी, लक्षन संदाकन आउट, श्रीलंका को आठवां झठका। अक्षर पटेल ने लिया अपना तीसरा विकेट।

#श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा। तिसारा परेरा बिना खाता कोले पवेलियन लौटे। जसप्रीत बुमराह ने लिया विकेट।

#वाइंडू हसरंगा आउट, श्रीलंका का छठा विकेट गिरा। स्कोर 34 ओवर में 176 पर 6 विकेट।

#चमारा कपुगेदरा आउट, श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा। रन लेने के लिए दौड़े चमारा कपुगेदरा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के डाइरेक्ट थ्रो से बच नहीं पाए और रन आउट हुए।

# श्रीलंका का टौथा विकेट उपुल तरंगा के रूप में गिर गया है।  उपुल तरंगा ने 13 रन बनाए। उनका विकेट केदार जाधव ने लिया। जाधव का यह दूसरा विकेट था।

# 31 ओवर के बाद श्रीलंका ने बनाए 162 रन 3 विकेट के नुकसान पर। एंजेलो मैथ्यूज 6 और उपुल तरंगा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

#श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, अक्षर पटेल ने  कुसल मेंडिस को आउट कर अपना पहला विकेट लिया। 28 ओवर के बाद श्रीलंका ने 152 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाए।

# 27 ओवर के बाद श्रीलंका ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। मेजबान टीम के 2 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं।

#डिकवेला अर्धशतक लगाकर आउट, श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। डिकवेला ने 64 रन की पारी खेली।

# केदार जाधव की गेंद पर निरोशन डिकवेला ने लगातार 2 चौका जड़ा। श्रीलंका का स्कोर 23 ओवर में 132 रन।

#निरोशन डिकवेला का अर्धशतक, श्रीलंका का स्कोर 122 रन पर 1 विकेट।

# 21 ओवर खत्म, श्रीलंका का स्कोर 118 रन। श्रीलंका का एकमात्र विकेट दनुष्का गुनाथिलिका के रूप में गिरा है। 

# 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 101 रन, गिरा 1 विकेट। निरोशन डिकवेला 46 और कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# श्रीलंका के 100 रन पूरेे, दनुष्का गुनाथिलिका आउट

# 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 81 रन, 1 विकेट के नुकसान पर।

दनुष्का गुनाथिलिका के आउट होने पर कुसल मेंडिस आए हैं बल्लेबाजी करने।  

# श्रीलंका को पहला झटका, दनुष्का गुनाथिलिका को यजुवेंद्र चहल ने आउट किया। 

# 12 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 70 रन। गुनाथिलिका 35 और डिकवेला 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 10 ओवर के बाद श्रीलंका ने 55 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए हैं।

#श्रीलंका के 50 रन पूरे।निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुनाथिलिका के बीच अर्धशतकिय पारी  से श्रीलंका का स्कोर 9 ओवर के बाद 52 रन ।

# हार्दिक पांड्या की गेंद पर गुनाथिलिका ने जड़ा लगातार 2 चौके। श्रीलंका का स्कोर 8  ओवर के बाद 43 रन विना किसी विकेट के नुकसान के।

# 7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 32 रन। डिकवेला 14 और गुनाथिलिका 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

डिकवेला ने हार्दिक पांड्या की गेंद पुर जड़ा शानदार चौका, श्रीलंका 6 ओवर के बाद 27 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के।

# 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 21। सलामी बल्लेबाजों ने श्रीलंका को सधी हुई शुरूआत दी है।

# 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 21 रन बिना किसी नुकसान के, डिकवेला 7 और गुनाथिलिका 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुनाथिलिका क्रीज पर, श्रीलंका का स्कोर 3 ओवर के बाद 18 रन बिना किसी नुकसान के।

- भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

- भारत की टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, एम एस धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल

- श्रीलंका की टीम

उपुल तरंगा (कप्तान)निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), दनुष्का गुणाथिलिका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कपुगेदरा, वाइंडू हसरंगा, तिसारा परेरा, लक्षन संदाकन, विश्वा फर्नाडो, लसित मंलिगा