logo-image

IPL 2017 में कप्तानी करते नहीं दिखेंगे धोनी, 5 प्वाइंट्स में जानिए कैसा रहा आईपीएल में कैप्टन कूल का सफर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 10वें सीजन में कप्तानी नहीं करेंगे। भारतीय टीम की कप्तानी धोनी पहले ही छोड़ चुके हैं। पुणे सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयंका ने बताया कि धोनी टीम का अहम हिस्सा बताया।

Updated on: 19 Feb 2017, 07:53 PM

नई दिल्ली:

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 10वें सीजन में पुणे सुपरजायन्टस टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की कप्तानी धोनी पहले ही छोड़ चुके हैं। पुणे सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयंका ने बताया कि धोनी टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे। 

धोनी जब भी क्रिकेट के जिस भी फॉर्मेट में मैदान पर उतरते हैं उनके चाहने वालों के लिए खास अवसर होता हैं। पहले सीएसके और फिर पुणे सुपरजायंट्स धोनी ने आईपीएल में भी शानदार कप्तानी की है। आइए नज़र डालते हैं आईपीएल में धोनी बतौर कप्तान कितने सफल रहे।

और पढ़ें:IPL 2017: महेंद्र सिंह धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स की कप्तानी छोड़ी, स्टीव स्मिथ को मिली कमान

1-पहले आठ सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हर बार धोनी अपनी टीम को प्ले-ऑफ तक लेकर गए।

2-आईपीएल में धोनी की कप्तानी में सीएसके दो बार 2010 और 2011 में चैंपियन बनी है। 4 बार फाइनलिस्ट और दो बार सेमीफाइनल तक अपनी टीम को लेकर गए धोनी।

3-आईपीएल के 9वें सीजन में सीएसके टीम को आईपीएल से बाहर कर दिया गया। धोनी ने एक नई टीम के साथ 2016 में अपनी शुरूआत फिर से की। इस बार माही के किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और 2016 आईपीएल में पुणे सुपरजायंट्स अंतिम चार में शामिल नहीं हो सकी।

4- पुणे सुपरजायंट्स के आईपीएल 9 में खराब प्रदर्शन के बाद भी धोनी का चमत्कार कम नहीं हुआ। धोनी ने आखिरी यानि 8वें स्थान के लिए खेले गए मैच में अपनी टीम को आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर जीत दिलाया था और टीम को अंतिम स्थान मिलने से बचा लिया था।

5- धोनी ने पिछले सीजन में 14 मैच खेले और 135.23 की स्टारइक रेट से 284 रन बनाए जबकि धोनी ने अब तक आईपीएल में 143 मैच खेले हैं और 3271 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.40 की हैं और स्ट्राइक रेट 138.95 की हैं।

और पढ़ें:घर में दिख रहा है धोनी का क्रिकेट प्रेम, खाली समय में अपने कुत्तों को करा रहे हैं कैचिंग की प्रैक्टिस, देखें वीडियो