IND vs ENG 4th TEST: बिन खाता खोले ऋषभ पंत ने बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाजों इरफान पठान और सुरेश रैना के ही नाम था।
नई दिल्ली:
भारत ने रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 273 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपने करियर के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे छक्कों के लिए मशहूर ऋषभ पंत ने बिना खाता खोले सर्वाधिक गेंदे खेलने के मामले में तीसरे भारतीय बन गए, उन्होंने 29 गेंदे खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाजों इरफान पठान और सुरेश रैना के ही नाम था।
इरफान पठान ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में जीरो पर आउट होने से पहले 29 गेंदें खेली थी और इस दौरान पर कुल 35 मिनट क्रीज पर रहे।
वहीं सुरेश रैना 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवर में 39 मिनट तक क्रीज पर रहने के बाद 29 गेदें खेल कर बिना खाता खोले पैवेलियन वापस लौट गए थे।
और पढ़ें: IND vs ENG 4th TEST: तो क्या अजिंक्य रहाणे थे नॉट आउट, अंपायर के फैसले पर हो रहा विवाद
ऐसे में अगर गेंदों के लिहाज से देख जाए तो ऋषभ पंत ने इन दोनों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है लेकिन अगर वक्त के हिसाब से देखा जाए तो वह इनसे आगे हैं। पंत ने अपनी इस पारी में 29 गेदें खेली जिसके लिए कुल 47 मिनट का वक्त क्रीज पर गुजारा।
खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं अगर विश्व स्तर पर बात की जाए तो इस रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड के ज्यौफ ऐलट का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 1999 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीरो पर आउट होने से पहले 77 गेंदे खेली थीं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य