Ind vs Pak: एशिया कप में भारत की तीसरी जीत, पाकिस्तान को 3-1 से हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी।
highlights
- भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत हांसिल की
- भारत का पहला गोल चिंग्लेनसाना सिंह ने किया
- पाकिस्तान की तरफ से अली शान ने एकमात्र गोल किया
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी। मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में पूल-ए के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है।
दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। पहले क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर खुद पर एक भी गोल नहीं होने दिया।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में चिंग्लेनसाना सिंह ने शानदार गोल दागते हुए भारतीय टीम का खाता खोला। इस बीच, पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाते हुए गोल दागकर स्कोर बराबर करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी देश की इस कोशिश को भारतीय टीम के गोलकीपर सूरज कारकेरा ने नाकाम कर दिया।
तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी। 33 सेकेंड पहले पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम की बढ़त को और भी मजबूत कर दिया।
और पढ़ें: गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के साथ लोकसभा में बढ़ी कांग्रेस की ताकत, सांसदों की संख्या बढ़कर 46 हुई
आखिरी क्वार्टर में लय में आई पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाकर गोल किया और अपना खाता खोला। टीम के लिए यह फील्ड गोल अली शान ने किया। यह टीम की ओर से इस मैच में किया गया पहला और अंतिम गोल था।
अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दूसरा गोल नहीं दागने दिया और अंत में 3-1 से जीत हासिल की।
और पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर BJP उम्मीदवारों की पहली सूची आज हो सकती है जारी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें