logo-image
Live

IND vs ENG Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 498 रन

भारत ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 307 रनों के साथ की थी। मेहमान ने दूसरे दिन अपने खाते में 22 रनों का इजाफा कर पाई और 329 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Updated on: 20 Aug 2018, 11:11 PM

नई दिल्ली:

 भारत ने यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 161 रनों पर ढेर कर दिया। इस लिहाज से भारत ने इंग्लैंड के सामने 520 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 197 गेंदें खेलीं और 10 चौके लगाए। कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 208 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 72 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या 52 गेंदों में सात चौके और एक छक्का मार 52 रनों पर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन विकेट लिए। बेन स्टोक्स को दो सफलताएं मिलीं जबकि जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया। 

India Vs England 3rd Test Day 3 Live Score card

Ind vs Eng Live Updates:

# 11:00 pm: तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड को जीत के लिए 498 रन और चाहिए।

# 10: 50pm: इंग्लैंड की पारी के 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है और स्कोर हुआ है 22/0

# 10:35 pm: 20 रन इंग्लैंड ने बना लिए हैं। कुक 7 जेनिंग्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इस उम्मीद में है की वह जल्द से ज्लद आज एक विकेट गिरा दें।

# 10:20 pm: इंग्लैंड की पारी शुरू, 521 का है लक्ष्य

#10:15pm: भारत ने अपनी दूसरी पारी को 352/7 पर घोषित कर दिया है। इंग्लैंड को इसी के साथ अब तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 521 रनों की जरुरत है।

# 10:08 pm: भारत का सातवां विकेट गिर गया है। मोहम्मद शमी 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

# 10:05 pm: भारत ने 512 रन की बढ़त बना ली है। हार्दिक पांड्या बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 49 गेंद पर 49 रन बना लिए हैं।

#10:00 pm: भारत को एक और झटका लगा है लेकिन बढ़त 500 से ज्यादा का हो गया है।

# 9:50 pm: भारत की बढ़त 500 से अधीक का होने वाला है।

# 9:40 pm: हार्दिक पांड्या 19 और अंजिक्य रहाणे 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 313/5

# 9:30 pm: भारत की बढ़त 471 रन की हो गई है। रहाणे 26 रन पर और पांड्या 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 9:20 pm : अब हार्दिक पांड्या लगातार रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत ने 466 रन की बढ़त बना ली है।

# 9:10 pm: भारत की बढ़त 459 रन की हो गई है। नए बल्लेबाज़ हार्दिक पांड्या आए हैं।

#8:58 pm: भारत का पांचवां विकेट गिर गया है। ऋषभ पंत 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

# 8:50 pm: भारतीय कप्तान ने एक और यादगार पारी खेली है। टीम इंडिया का स्कोर 280 रन हो गया है।

# 8:40 pm: विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक लगा दिया है। भारत ने 447 रन की बढ़त बना ली है।

#8:30 pm: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। 

# 8: 10 pm: टी ब्रेक तक भारत की 438 रन की बढ़त बना ली है। कोहली 93 और रहाणे 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

# 8:00 pm: भारतीय कप्तान विराट कोहली शतक से 7 रन दूर है। 

# 7:50 pm: भारत की स्थिति अब इस मैच में बेहद मजबूत हो गया है। टीम इंडिया की बढ़त 428 रन हो गया है। कप्तान कोहली ने 87 रन बना लिए हैं और  रहाणे 21 रन बनाकर नबाद हैं।

# 7:30 pm: भारत ने दूसरी पारी में 250 रन बना लिए हैं। कप्तान कोहली शतक के करीब हैॆं। टीम इंडिया की बढ़त 222 रनों की हो गई है।

# 7:15 pm: क्या विराट कोहली एक और शतक लगा पाएंगे। बता दें कि उन्होंने पहले टेस्ट में एजबेस्टन में शतकीय पारी खेली है।

# 7:05 pm: पुजारा के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने आए हैं। भारत ने 403 रन का भड़त बना लिया है। 

#6: 50 pm: भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। चेतेश्वर पुजारा आउट हो गए हैं। उन्होंने 208 गेंद पर 72 रन की पारी खेली।

#6:40 pm: भारत ने दूसरी पारी में 214 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हो गई है।

# 6:35 pm: भारत एक विशाल लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। अब तक 378 रन की बढ़त बना ली है। 

#6:30 pm: लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने 372 रन की लीड ले ली है। कप्तान कोहली 62 और पुजारा 58 रन बनाकर खेल रहे है।

#5:30 pm: तीसरे दिन के खेल में लंच हो गया है। भारत अब तक 362 रन का लीड ले चुका है। कप्तान कोहली 54 और चेतेश्वर पुजारा 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 5:20pm: इस सेशन में लगभग 10 मिनट का खेल बचा है। भारत की बढ़त अब तक 353 रन की हो गई है। इंग्लैंड के गेंदबाज लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल रहा है।

# 5:10: भारत के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

# 5:05 pm: भारत ने 347 रन की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के कप्तान कोहली 46 और पुजारा 49 पर खेल रहे हैं। दोनों अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं।

#4:55 pm: विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। टीम इंडिया ने 329 रन का बढ़त बना ली है।

# 4: 50 pm: भारत के दोनों बल्लेबाज पूरी तरह से समझदारी से खेल रहे हैं। मैच में अभी भी 2 दिन का खेल बचा है तो भारत के पास इंग्लैंड को आउट करने का पूरा समय है। टीम इंडिया और कप्तान कोहली भी चाह रहे होंगे की ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर लक्ष्य बड़ा किया जाए ताकि हारने का कोई खतरा न रहे।

# 4:40 Pm: दूसरी पारी में भारत के 150 रन बन गए हैं और कुल बढ़त टीम इंडिया का 318 रन का हो गया है।

#  4: 35 pm: भारत ने अब तक इंग्लैंड पर 316 रन की बढ़त बना ली है। चेतेश्वर पुजारा अपने 18वें टेस्ट अर्धशतक से 9 रन दूर हैं।

#4:15 pm: भारत लगातार रन बनाते जा रहा है। टीम इंडिया की बढ़त अब 313 रनों की हो गई है। कप्तान कोहली 22 और पुजारा 41 रन बना कर खेल रहे हैं। पुजारा अपने अर्धशतक से केवल 9 रन दूर हैं। वह अब तक 17 अर्धशतक लगा चुके हैं। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 18वां शतक होगा।

#4:05 pm: भारत एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। इंग्लैंड को इस टेस्ट में चुनौतीपूर्ण ल्क्ष्य मिलने वाला है।

#4:00 pm: दूसरी पारी में 39 ओवर का केल खत्म हो गया है। भारत ने 142 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 310 रन की हो गई है।

# 3: 50 pm: भारत ने 300 रन का बढ़त बना लिया है। कप्तान कोहली इस वक्त 13 रन बना कर खेल रहे हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा 36 रन पर नाबाद है।

# 3: 40 pm: तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आ गए हैं। भारत का स्कोर दूसरी पारी में 129 रन 2 विकेट के नुकसान पर हुआ है।

# 2: 45 pm: भारत आज किसी भी किमत पर एजबेस्टन और लॉर्ड्स की गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। भारत को सीरीज में वापसी के लिए हर हाल में जीतना होगा।

# मेरी तुलना किसी और से न करें, मुझे हार्दिक पांड्या बना रहने दें, देश के लिए अच्छा ही करुंगा- पांड्या