एशेज सीरीज: डेविड वॉर्नर के बाद शॉन मार्श भी चोटिल, मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया
अभ्यास सत्र में डेविड वॉर्नर की गर्दन में चोट लगने के बाद अब शॉन मार्श भी चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मार्श की पीठ में समस्या हो गई है।
ब्रिस्बेन:
इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
अभ्यास सत्र में डेविड वॉर्नर की गर्दन में चोट लगने के बाद अब शॉन मार्श भी चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मार्श की पीठ में समस्या हो गई है। इनके कवर खिलाड़ी के तौर पर ग्लैन मैक्सवेल को बुधवार को बुलाया गया। वह अब वॉर्नर और मार्श के विकल्प के तौर पर टीम में हैं।
एशेज सीरीज 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाना है।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा था कि उन्हें मैच में वॉर्नर के खेलने का पूरा भरोसा है। हालांकि, मंगलवार को वॉर्नर ने अभ्यास सत्र में सिर्फ दो थ्रोडाउन का सामना किया, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया।
स्मिथ ने कहा, 'डेवी (वॉर्नर) की स्थिति अच्छी है। उन्होंने कुछ देर पहले अभ्यास किया। वह आत्मविश्वास से भरे हैं। उन्होंने कहा है कि वह खेलने के लिए तैयार हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है। खिलाड़ियों को बार-बार चोटें लगती रहती हैं।'
यह भी पढ़ें: सहवाग के बाद बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ नाम पर होगा फिरोजशाह में स्टैंड
हालांकि, स्मिथ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने के तुरंत बाद खबरें आई कि मैक्सवेल को कवर खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
मैक्सवेल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था। उन्होंने बांग्लादेश और भारत में टेस्ट मैच खेले थे। भारत के खिलाफ रांची टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा था।
यह भी पढ़ें: डेविड वार्नर ने कहा, 'स्टोक्स ने कई लोगों की उम्मीदों को तोड़ा है'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य