CWG 2018: किदांबी श्रीकांत बैडमिंटन के पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचे, कांस्य के लिए खेलेंगे प्रणॉय
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में मलेशिया के ली चोंग वेई से भिड़ेंगे जबकि एच एस प्रणॉय कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
गोल्ड कोस्ट:
वर्ल्ड नंबर-1 भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में मलेशिया के ली चोंग वेई से भिड़ेंगे जबकि एच एस प्रणॉय कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
श्रीकांत ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के राजीव ओसफ को 29 मिनट तक चले मुकाबले में मात दी। श्रीकांत ने पहले गेम में आक्रामक शुरुआत की और गेम को 12 मिनट में ही 21-10 से जीत लिया।
दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी के पास 11-8 की बढ़त थी। राजीव ने यहां से वापसी जरुर की लेकिन वह श्रीकांत को 21-17 से दूसरा गेम जीतने से नहीं रोक पाए।
एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में प्रणॉय को ली चोंग वेई ने 58 मिनट तक चले मैच में मात दी।
वेई ने पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया लेकिन दूसरे गेम भारतीय खिलाड़ी करते हुए वेई को 21-9 से हराया लेकिन तीसरे गेम में प्रणॉय अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए और 21-14 से हार गए।
अगर प्रणॉय सेमीफाइनल में जीत जाते तो रविवार को उनका सामना फाइनल में श्रीकांत से ही होता। कांस्य पदक के लिए अब प्रणॉय का मुकाबला राजीव ओसफ से होगा।
और पढ़ें: CWG 2018: सायना नेहवाल और पी वी सिंधु बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में, गोल्ड और सिल्वर पक्का
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें