logo-image

CWG 2018: एथलेटिक्स की गोला फेंक स्पर्धा के फाइनल में हारे तेजिंदर सिंह

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को पुरुषों की गोलाफेंक स्पर्धा के फाइनल में भारत के तेजिंदर सिंह हार गए।

Updated on: 09 Apr 2018, 07:14 PM

गोल्ड कोस्ट:

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को पुरुषों की गोलाफेंक स्पर्धा के फाइनल में भारत के तेजिंदर सिंह हार गए। गोलाफेंक के फाइनल में तेजिंदर सिंह आठवें पायदान पर रहे। तेजिंदर ने 19.42 मीटर की दूरी तक गोला फेंका।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक न्यूजीलैंड के टी. वाल्श के नाम रहा। उन्होंने 21.41 मीटर की दूर तक गोला फेंका। नाईजीरिया के छक्वुयूबुका ने 21.14 मीटर की दूरी तक गोला फेंक कर रजत पदक जीता। 

कांस्य पदक कनाडा के टिम नेडो के अपने नाम किया। उन्होंने 20.91 मीटर की दूरी तक गोला फेंका।

यह भी पढ़ें: CWG 2018: बैडमिंटन में सायना ने दिलाई जीत, भारत को मिला गोल्ड