जापान को पीछे छोड़ 2028 तक भारत बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट
भारत पहले ही ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ ब्रिक्स देशों में चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।
highlights
- बैंक ऑफ अमेरिका से जुड़ी एक फर्म की रिपोर्ट में दावा
- ब्रिक्स समूह का दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है भारत, ब्राजील और रूस को छोड़ा पीछे
- रिपोर्ट के मुताबिक 2019 तक भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
नई दिल्ली:
भारत साल- 2028 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। बैंक ऑफ अमेरिका से जुड़ी एक फर्म की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत पहले ही ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ ब्रिक्स देशों में चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है और 2019 तक फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ जर्मनी के बाद विश्व का पांचवी सबसे बड़ी इकॉनोमी बन जाएगा।
बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंक फर्म की सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, 'हम देख रहे हैं कि भारत 2028 तक जीडीपी के मामले में (डॉलर के रूप में) जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ने जा रहा है। इससे अनुमान मिलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले दशक में 10 प्रतिशत (यूएस जीडीपी टर्म में) के हिसाब से बढ़ेगा। यह जापान के 1.6 फीसदी से अधिक है।'
यह भी पढ़ें: सात महीने के उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई दर, अक्टूबर में रही 3.58%
रिपोर्ट में कहा गया है, 'निर्भरता में गिरावट, आर्थिक संपन्नता और आय में बढ़ोत्तरी तीन ऐसे मुख्य कारण हैं जिससे भारत तेजी से बढ़ते अर्थव्यवस्था वाले देशों की पंक्ति में आकर खड़ा हो गया।'
रिपोर्ट का शीर्षक 'इंडिया 2028: द लास्ट ब्रिक इन द वॉल' है। रिपोर्ट के मुताबिक निर्भरता अनुपात (0-14 साल और 65 साल से आयु वर्ग में अनुत्पादक आबादी) 2028 तक अभी के 52.2 फीसदी से गिरकर 46.2 के करीब होगा। यह 1990 में 71.7 फीसदी था।
इससे जीडीपी पर बचत दर के 32 फीसदी के बराबर रहने का अनुमान है। 2000-17 से तुलना करें तो बचत दर 31.4 फीसदी रही थी। रिपोर्ट में 7 फीसदी की दर से भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ की क्षमता का अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें: जेपी इंफ्राटेक मामले में सुप्रीम कोर्ट की बढ़ी सख़्ती, कंपनी के निदेशकों से निजी संपत्ति की जानकारी मांगी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल