बढ़िया शुरुआत के बाद लुढ़के शेयर बाज़ार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
मजबूती के माहौल से भटके शेयर बाज़ार, अच्छी बढ़त के एक घंटे के बाद ही सेंसेक्स निफ्टी में नज़र आया बिकवाली का दबाव।
नई दिल्ली:
सोमवार की शानदार तेज़ी के बाद शेयर बाज़ार मंगलवार को भी बढ़त के साथ खुले लेकिन जल्द निचले स्तरों पर कारोबार करते दिखाई दिए। सुबह बाज़ार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 55.12 अंकों की मजबूती के साथ 28,716.70 पर खुला। जबकि एनएसई का निफ्टी 11.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,890.75 पर खुला था।
लेकिन इसके करीब एक घंटे के बाद ही बाज़ार लाल निशान में जाते दिखाई दिए और टेलिकॉम, एफएमसीजी, ऑटो और रियल्टी स्टॉक्ट्स में ज़बरदस्त बिकवाली के दबाव के चलते सेंसेक्स में गिरावट दिखाई दी और बीएसई बेंचमार्क 52 अंक नीचे खिसक गया।
सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स 51.77 अंक की गिरावट के साथ 28,609.81 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि एनएसई का निफ्टी भी लगभग इस समय करीब 19 अंकों की गिरावट के साथ 8872 के स्तर पर काम करता देखा गया।
और पढ़ें: RBI के डेप्युटी गवर्नर मुंद्रा ने कहा- डिजिटल बैंकिंग नहीं अपनाया तो इतिहास बन जाएंगे बैंक
इसके अलावा वैश्विक बाज़ारों से भी कमज़ोरी के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में भी दबाव देखा गया। ऑयल एंड गैस, मेटल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी स्टॉक्स में भी बिकवाली के चलते दबाव देखा जा रहा है। इसके अलावा टेलिकॉम, एफएमसीजी, ऑटो और रियल्टी स्टॉक्ट्स में बिकवाली का माहौल देखा जा रहा है।
इस दौरान सबसे ज़्यादा गिरावट भारती एयरटेल (-2.46%), आईटीसी (-1.41%), कोल इंडिया (-0.92%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (-0.70%) और टीसीएस (-0.51%) में देखी जा रही है।
जबकि बढ़त वावे शयरों में एचयूएल (1.43%) एक्सिस बैंक (1.23%), एशियन पेंट्स (-0.88%) और गेल में (0.67%) की बढ़त देखी गई। वहीं कल 'प्रेज़ीडेन्ट डे' की छुट्टी के चलते अमेरिकी शेयर बाज़ार बंद रहे थे इसके चलते एशियन बाज़ारों में भी सुस्ती देखी गई है।
हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हालांकि बढ़त देखी जा रही है जबकि निफ्टी के भी मिडकैप इंडेक्स, बैंक,आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स मजबूत दिख रहे हैं।
विधानसभा चुनावों से जुड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य