logo-image

एन चंद्रशेखरन ने संभाली टाटा संस चेयरमैन पद की ज़िम्मेदारियां

टाटा संस के नवनियुक्त चेयरमेन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार से कार्यभार संभाल लिया है। इसके अलावा टीसीएस के सीईओ और एमडी की ज़िम्मेदारियां राजेश गोपीनाथन ने और सीएफओ का कार्यभार वी रामाकृष्णन ने संभाली है।

Updated on: 21 Feb 2017, 02:16 PM

नई दिल्ली:

टाटा संस के नवनियुक्त चेयरमेन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार से कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले साइरस मिस्त्री को पद से हटाने के बाद कंपनी ने 12 जनवरी को टीसीएस के सीईओ और पुराने मेहनती कर्मचारी एन चंद्रशेखरन को टाटा संस की कमान संभालने के लिए चुना था।

टाटा संस के चेयरमैन की कमान संभालने वाले एन चंद्रशेखरन टाटा ग्रुप के 150 साल के पुराने इतिहास में इस पद को संभालने वाले पहले गैर-पारसी व्यक्ति है। इससे पहले टाटा संस की ज़िम्मेदारियां संभालने से ठीक एक दिन पहले उन्होंने सोमवार को टीसीएस के शेयर बॉयबैक का ऐलान कर कंपनी को तोहफा दिया है।

इसके अलावा मंगलवार से ही एन चंद्रशेखरन की जगह टीसीएस के नए सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने भी कार्यभार संभाल लिया है। वहीं वी रामाकृष्णन ने भी मंगलवार से ही टीसीएस के सीएफओ की ज़िम्मेदारियां संभाल ली है।

टाटा संस के चेयरमेन के रुप में एन चंद्रशेखरन के सामने कई चुनौतियां भी है। टाटा ग्रुप की 18 लिस्टेड कंपनियों पर करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा कंपनी की सायरस मिस्त्री और नुस्ली वाडिया के साथ कानूनी लड़ाई भी जारी है जो एक अलग चुनौती है। 

वहीं टाटा स्टील पर कर्ज का बोझ और यूरोप में रीस्ट्रक्चरिंग, टाटा टेली और एनटीटी डोकोमो के बीच जारी विवाद, टाटा मोटर्स के कारोबार में गिरावट, टीसीएस का बढ़िया कैश रिजर्व और उसका इस्तेमाल, इसके अलावा इंडियन होटल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेज जैसे कारोबार के मुद्दे सुलझाना उनके लिए बड़ी चुनौतियां होंगी।

विधानसभा चुनावों से जुड़ी ख़बरें जानने के लिए यहां क्लिक करें