logo-image

जायरा छेड़छाड़ मामले में कंगना रनौत ने कहा- मैं होती तो पैर तोड़ देती

कंगना ने यह एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि उसने बस यूं ही अभिनेत्री पर पैर रख दिया और झपकी ले रहा था। मेरे लिए तो यह बहुत ही अपमानजनक होता। मैं होती तो उसका पैर तोड़ देती।

Updated on: 15 Dec 2017, 08:28 AM

highlights

  • पूरे मामले पर कंगना ने जायरा की तारीफ की है। ​'सिमरन' फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि जायरा का अपनी आप बीती के बारे में बताना उसकी हिम्मत को सलाम है।
  • 10 दिसंबर को 17 साल की जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर विमान में छेड़खानी का आरोप लगाया था 

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ विमान में हुई छेड़छाड़ के बाद पूरी इंडस्ट्री उनके समर्थन में आ गई है।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जायरा पर निशाने साधने वालों को करारा जवाब ​दिया है। कंगना ने कहा कि अगर ये सब उनके साथ होता, तो वह आरोपी के पैर तोड़ देती।

दरअसल, इस पूरे मामले पर कंगना ने जायरा की तारीफ की है। ​'सिमरन' फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि जायरा का अपनी आप बीती के बारे में बताना उसकी हिम्मत को सलाम है।

लेकिन अभिनेत्री ने विमान में जिस तरह से इस पूरे मामले का सामना किया था, उसको लेकर लोगों का उसे ट्रोल करना परेशान करने वाली बात है।

कंगना ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि उसने बस यूं ही अभिनेत्री पर पैर रख दिया और झपकी ले रहा था। मेरे लिए तो यह बहुत ही अपमानजनक होता। मैं होती तो उसका पैर तोड़ देती।

और पढ़ें: जायरा वसीम छेड़खानी मामला: विस्तारा एयरलाइंस ने कहा- कोई दोषी नहीं

बता दें यह घटना 10 दिसंबर की है। 17 साल की जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और विमान में छेड़खानी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी सीट पर पीछे बैठे शख्स ने अपने पैर से उनकी गर्दन और पीठ को जबरन छुआ।

मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (पॉस्को) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विकास को सोमवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि विस्तारा एयरलाइंस ने रिपोर्ट में कहा है कि किसी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि किसी को उल्लंघन का दोषी नहीं पाया गया है।

और पढ़ें: जायरा वसीम छेड़खानी मामला: आरोपी के बचाव में उतरी पत्नी, लगाया पब्लिसिटी स्टंट का आरोप