WEDDING PICS: जहीर खान ने सागरिका घाटके के साथ रचाई शादी, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता
विद्या मालवड़े ने अपने ट्विटर पर इनकी फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, 'साली और घरवाली के साथ मेरे नए जीजाजी' दोनों को खूब बधाई। इन तस्वीरों में विद्या न्यूली मैरिड कपल के बीच में नजर आ रही हैं।'
नई दिल्ली:
लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और चक दे गर्ल सागरिका घाटगे शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
शादी के बाद 'चक दे इंडिया' फिल्म में हॉकी टीम की कप्तान की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस विद्या मालवड़े ने अपने ट्विटर पर इनकी फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, 'साली और घरवाली के साथ मेरे नए जीजाजी' दोनों को खूब बधाई। इन तस्वीरों में विद्या न्यूली मैरिड कपल के बीच में नजर आ रही हैं।'
With the saali & the gharwali ❤️ ..
— Vidya M Malavade (@vidyaMmalavade) November 23, 2017
my newest bro in law 🤗🤗. #happycouple .. #love & #blessings #sagarikaghatge #zaheerkhan pic.twitter.com/YjrsuHiZid
दरअसल, 23 नवंबर की सुबह दोनों ने बेहद ही सादगी से अपने मुंबई के घर में रजिस्टर मैरिज की। शादी में सागरिका और जहीर के करीबी दोस्त और घरवाले ही मौजूद थे।
.... And she’s hitched .. ❤️#sagarikaghatge #zaheerkhan ❤️❤️❤️ .. pic.twitter.com/pok1zKKzrV
— Vidya M Malavade (@vidyaMmalavade) November 23, 2017
सफेद शेरवानी में जहीर खान बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं सागरिका लाल साड़ी में किसी परी से कम नजर नहीं आ रही थी। इस दिन भारतीय टीम के एक अन्य गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी अपनी बचपन की दोस्त नुपुर से शादी रचाई। दोनों पड़ोसी हैं और उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे।
और पढ़ें: PHOTOS: TRP की दौड़ में नंबर वन पर कुंडली मार कर बैठा 'कुंडली भाग्य', बिग बॉस की भी हुई एंट्री
A post shared by 🌶🌶मराठी तड़का🌶🌶 (@marathitadka777) on Nov 23, 2017 at 2:24am PST
A post shared by all you want to see (@_khabari) on Nov 23, 2017 at 5:32am PST
बता दें कि जहीर और सागरिका कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सागरिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।'
A post shared by Being मराठी (@beingmarathi.in) on Nov 11, 2017 at 5:58am PST
इसी साल दोनों ने सगाई की थी। जहीर का दिल जीतने वाली सागरिका को 2007 में बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए स्क्रीन अवॉर्ड भी मिल चुका है। सागरिका नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी के साथ फिल्म 'इरादा' में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें: PICS: शादी के बंधन में बंधे भुवनेश्वर कुमार और उनकी इंजीनियर पत्नी नुपुर की तस्वीरें वायरल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें