logo-image

अफवाहों पर बोले विराट, 'अभी नहीं हो रही सगाई, जब होगी तब छुपाएंगे नहीं'

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं।

Updated on: 30 Dec 2016, 12:00 PM

उत्तराखंड:

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर अचानक यह खबर चली कि अनुष्का-विराट नये साल पर सगाई करने जा रहे हैं। कप्तान कोहली ने इस अफवाहों पर ट्वीट कर सगाई की खबरों को पूरी तरह से बकवास बताया है।

विराट कोहली ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर छाई अनुष्का और विराट की खबरों को बकवास करार दिया। विराट ने ट्वीट किया, 'हम सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर ऐसा करेंगे, तब हम इसे छुपायेंगे नहीं।' उन्होंने लिखा कि लोगों का भ्रम दूर करने के लिए उन्हें ट्वीट करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- तो क्या विराट-अनुष्का की सगाई की खबर है सिर्फ अफवाह?

विराट ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'चूंकि न्यूज चैनल गलत और भ्रामक खबर दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसलिए हम भ्रम को दूर कर देना चाहते हैं।' विराट के ट्वीट के कुछ ही समय बाद अनुष्का ने भी रीट्वीट करते हुए इसका समर्थन किया।

एक तरफ जहां इस खबरों को शांत कराने के लिए अनुष्का के स्पोक्स पर्सन आगे आए। अनुष्का की पीआर टीम ने सगाई की इन खबरों को खारिज कर दिया वहीं अब विराट कोहली ने भी ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया।

यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का नये साल पर फैन्स को दे सकते हैं सगाई का तोहफा !

इन दिनों लव बर्ड अनुष्का और विराट अपने क्रिसमस और नये साल को एंन्जॉय करने के लिए ऋषिकेश से 17 किलोमीटर दूर नरेंद्रनगर के होटल आनंदा में ठहरे हैं। जिसके बाद से यह खबर आनें लगी कि विराट-अनुष्का सगाई करने जा रहे हैं।