अपने ज़माने के मशहूर विलेन अमृत पाल ने 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
अमृत पाल ने अपने जमाने के दिग्गज विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर जैसे तमाम अभिनेताओं के साथ काम किया था।
नई दिल्ली:
76 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद अभिनेता अमृत पाल का उनके आवास पर सोमवार शाम निधन हो गया।
अमृत पाल ने अपने जमाने के दिग्गज विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर जैसे तमाम अभिनेताओं के साथ काम किया था। अमृत पाल ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था।
अमृत पाल लंबे समय से लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उन्हें घर ले आया गया। अमृत पाल की बेटी गीता ने पीटीआई को बताया कि उनके पिता का निधन सोमवार को मलाद स्थित आवास पर 5 बजे शाम को हुआ।
अमृत पाल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत जीतेंद्र-श्रीदेवी की फिल्म 'जाल' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। पाल की फैमिली में दो बेटियां, एक बेटा और उनके बच्चे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां