'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर रिलीज, बोल्ड और बिंदास अंदाज में दिखाई करीना-सोनम-स्वरा और शिखा की दोस्ती
'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से करीना कपूर खान दो साल बाद वापसी कर रही हैं। सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी लीड रोल में हैं।
मुंबई:
'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से करीना कपूर खान दो साल बाद वापसी कर रही हैं। सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी लीड रोल में हैं।
ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि इस फिल्म का टाइटल कहानी से बिल्कुल ही अलग है, क्योंकि इसमें किसी की शादी नहीं दिखाई गई है। बल्कि, यह उन चार दोस्तों की कहानी है, जो आजाद ख्यालों की हैं। वह शादी करके किसी बंधन में नहीं बंधना चाहती हैं। मंगलसूत्र नहीं पहनना चाहती और रोजाना पति के लिए राजमा-चावल नहीं बनाना चाहती हैं। चारों हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देकर दोस्ती की मिसाल भी पेश करती हैं।
ये भी पढ़ें: TIME 100 Gala: महिलाओं के लिए दीपिका पादुकोण ने कही ये बड़ी बात
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्मित 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। चारों सहेलियों का बिंदास अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
इस फिल्म को अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। वहीं शशांक खेतान ने इसका डायरेक्शन किया है। यह मूवी 1 जून 2018 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2018: विराट पर भारी पड़ी धोनी की पारी, RCB को 5 विकेट से हराया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य