logo-image

शूटिंग के वक्त ऐसे होता था लोगों का रिएक्शन, अक्षय कुमार ने किया शेयर VIDEO

यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय के अलावा भूमि पेडनेकर भी अहम रोल निभा रही हैं। इसे श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है।

Updated on: 09 Aug 2017, 08:09 AM

मुंबई:

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षय भी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में अक्की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह मथुरा में शूटिंग करते हुए लोगों के रिएक्शन के बारे में बता रहे हैं।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, मथुरा में शूटिंग... लोगों के साथ बातचीत.. देखें टॉयलेट एक प्रेमकथा बना कैसे बना भारत के लोगों की आवाज।' इस वीडियो में यह भी दिखा कि पूरे देश में अक्षय के कितने फैंस हैं। जब शूटिंग होती थी तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती थी। अक्षय ने भी लोगों को निराश नहीं किया।

ये भी पढ़ें: शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल' की कमाई 50 करोड़ रुपये के पार

अक्षय को जब भी वक्त मिलता था, वह लोगों से बातचीत करते थे। उनसे हाथ मिलाकर उनके प्यार का आभार व्यक्त करते थे। वीडियो में शूटिंग के दौरान की मस्ती भी देखी जाती सकती है।

यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय के अलावा भूमि पेडनेकर भी अहम रोल निभा रही हैं। इसे श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें: #Trailerout: क्या आपने देखा अल्हड़ सी 'सिमरन' का ये अंदाज

यहां देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें: चीन की धमकी: नेहरू की तरह हमें नजरअंदाज न करें मोदी