#BoxofficeCollection: 'टाइगर जिंदा है' बनी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म, पहले दिन कमाये 33.75 करोड़
सलमान खान को 'ट्यूबलाइट' ने भले ही ईदी नहीं दी हो पर 'टाइगर जिंदा है' क्रिसमस गिफ्ट जरुर दे दिया है।
मुंबई:
सलमान खान को 'ट्यूबलाइट' ने भले ही ईदी नहीं दी हो पर 'टाइगर जिंदा है' क्रिसमस गिफ्ट जरुर दे दिया है।
फिल्म ने पहले ही दिन 33.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दुनिया भर में करीब 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।
फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, 33.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'टाइगर जिंदा है' साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन गई। इस से पहले ये रिकार्ड अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'गोलमाल अगेन[' के नाम था। इस फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 30.14 करोड़ था।
फिल्म ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए बताया कि 'टाइगर जिंदा है' पहले दिन ऑस्ट्रेलिया में 1.01 करोड़ रुपये तो वहीं न्यूजीलैंड में 38.54 लाख रुपये की कमाई की। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 6.08 करोड़ रुपये की कमाई की।
वीकेंड्स पर इस फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोतरी होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Tiger Zinda Hai Review: 'टाइगर' सलमान खान की दहाड़ से अच्छे-अच्छे कांप जाएंगे
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए