श्रुति हासन का यह VIDEO पुरुषों को सोचने पर कर देगा मजबूर, आप भी देखें
श्रुति हासन 'बिच' जैसे शब्द को लेकर लोगों के सामने एक वीडियो के जरिए नया नजरिया लेकर आई हैं। यह वीडियो श्रुति ने उन पुरुषों के लिए बनाया है, जो महिलाओं को 'अपशब्द' कहते हैं।
नई दिल्ली:
श्रुति हासन 'बिच' जैसे शब्द को लेकर लोगों के सामने एक वीडियो के जरिए नया नजरिया लेकर आई हैं। यह वीडियो श्रुति ने उन पुरुषों के लिए बनाया है, जो महिलाओं को 'अपशब्द' कहते हैं।
ढाई मिनट की इस 'बी द बिच' वीडियो में श्रुति इस शब्द की नई परिभाषा लोगों के रखती हैं। इसके माध्यम से वह महिलाओं की शक्ति से लोगों को रूबरू करवाती हैं। वीडियो में श्रुति हासन की आवाज है। यह वीडियो कल्चरल मशीन नाम के डिजिटल चैनल की #Unblushed series के तहत जारी किया है, जो इससे पहले कल्की कोचलिन, राधिका आप्टे और अमिताभ बच्चन के वीडियो जारी कर चुका है।
श्रुति के मुताबिक, अक्सर अपने दम पर कुछ करने वाली और महत्वकांक्षी महिलाओं को 'बिच' कह दिया जाता है.
इस वीडियो में श्रुति ने पुरुष मानसिकता को करारा जवाब दिया है। वह पूछती हैं कि आखिर 'बिच' कौन होती हैं। 'बिच' वह शिक्षिका होती है, जो सिस्टम के खिलाफ खड़ी होती है, वह जो अपने बच्चों को बनाने के लिए अपनी नींदें कुर्बान करती है,वह जो अपने सपनों को न्योछावर कर देती है, वह जो एक साथ कई काम करने की क्षमता रखती है, वह जो करोड़ों का कारोबार खड़ा करने की ताकत रखती है, वह जो बॉस के तौर पर आपकी सैलरी बढ़ाती है। उन्हें 'बिच' कहकर अपमान किए जाने वालों की परवाह नहीं और न ही किसी की माफी सुनने का टाइम है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य